प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पर बीएमसी की सख्ती: मुंबई में दुकानों और दफ्तरों पर जब्ती, पानी सप्लाई भी बंद

Kamala Mills Property Sealing: बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वसूली के तहत कमला मिल परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संपत्तियां सील कर दीं। 14 करोड़ से अधिक बकाया के चलते पानी सप्लाई भी बंद की गई।
bmc-property-tax-recovery-kamala-mills-sealing-action
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BMC Property Tax Recovery: बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया वसूली को तेज करते हुए कमला मिल परिसर में बड़ी कार्रवाई की है। कर निर्धारण एवं संकलन विभाग तथा जी दक्षिण विभाग के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को रमेश घमंडीराम गोवानी और मेसर्स गौरव इन्वेस्टमेंट की 2 संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

इस दौरान 7 गालों (दुकानों) सहित कार्यालय, इंटरनेट सेंटर और टाटा पावर उपकेंद्र को सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित संपत्तियों की जल आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। संबंधित संपत्तियों पर कुल 14 करोड़ 22 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है, जबकि अतिरिक्त 67 लाख 25 हजार 731 रुपये की भी देनदारी लंबित है।

निर्धारित समय सीमा के भीतर कर का भुगतान न करने के कारण यह कठोर कदम उठाया गया। प्रशासन का कहना है कि यदि समय रहते कर का भुगतान नहीं किया गया, तो आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

31 मार्च से पहले अपना बकाया व चालू वर्ष का कर जमा करें

डॉ अश्विनी जोशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी संपति धारक 31 मार्च 2026 से पहले अपना बकाया और चालू वर्ष का कर जमा करें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि कर भुगतान को सुगम बनाने के लिए 26, 28 और 29 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक तथा 30 और 31 मार्च को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खुले रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com