-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Onion Production Likely To Decrease
प्याज़ उत्पादन घटने की संभावना
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
अडयाल चिचाल. पवनी तहसील में अड्याल के नजदीक चिचाल क्षेत्र में हर साल बड़ी मात्रा में प्याज़ का उत्पादन होता है. हालांकि पिछले साल में हुए नुकसान की वजह से कई प्याज़ उत्पादकों ने इस साल प्याज़ से मुंह मोड़ लिया है. इसलिए इस साल प्याज के स्थानीय उत्पादन में गिरावट का अंदेशा व्यक्त किया गया है.
भंडारा जिले के पवनी तहसील के चिचाल क्षेत्र में खरीफ फसल के बाद नकद फसल के रूप में प्याज़ उगाया जाता है. हालांकि, प्रकृति का कोप, कीटनाशक, रासायनिक खाद् की बढ़ी कीमतों की वजह से प्याज़ उत्पादन पर खर्च बढ़ा है. अक्सर किसान को बे मौसम बारिश, आंधी, बारिश के हमले, तो कभी सूअर के हमले का सामना करना पड़ता है.
पिछले साल पवनी तहसील में करीब 900 एकड़ में प्याज़ लगाया गया. हालांकि प्याज़ के भाव नहीं आए. सरकारी समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र नहीं होने की कमी के कारण, किसानों को गिरते हुए दामों पर बेचना पड़ा. चूंकि स्थानीय किसान को प्याज़ का लंबे समय तक संग्रहण संभव नहीं होता. इसलिए कइयों की प्याज़ की फसल खेत में सड़ गई हैं. वहीं दूसरी ओर प्याज खरीदने वाले व्यापारी जमाखोरी कर मालामाल हो गए.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत
Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
आधे हुआ उत्पादन क्षेत्र
पिछले साल की फसल की तुलना में इस साल सिर्फ 400 से 500 एकड़ में प्याज़ लगाया गया है. कई किसानों ने प्याज़ की जगह ग्रीष्मकालीन धान का सहारा लिया है.
पानी नहीं मिलने से नुकसान
किसानों ने चिचाल फार्म से गुजरने वाली मुख्य बायीं नहर से सटी जमीन पर खेती कर प्याज उत्पादन के लिए जमीन तैयार की थी. गोसीखुर्द परियोजना की बायीं नहर का स्थिरीकरण चलने की वजह से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया. नतीजतन, कई किसानों ने प्याज नहीं लगाया.
प्रसंस्करण उद्योग की जरूरत
इसके अलावा, पवनी तहसील में कोई प्रसंस्करण उद्योग नहीं है. कृषि व्यवसाय को हमेशा नुकसान हुआ है, नतीजतन, नई पीढ़ी ने भी अपना रवैया बदल दिया है. प्याज उत्पादकों के लिए बेहतर दिनों के लिए पवनी तहसील में प्याज भंडारण केंद्र या प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता है.
ग्रीष्मकालीन उत्पादन की ओर रूख- शहारे
चिचाल कृषि सहायक एल.एल. शहारे ने बताया कि उत्पन्न अधिक आता है किंतु किसानों को बराबर दाम नहीं मिलने की वजह किसानों ने ग्रीष्मकालीन उत्पादन की ओर रूख किया है. कृषी विभाग द्वारा प्याज को एक मेट्रिक टन को 3 हजार 500 रुपये अनुदान मिलता है इसका किसानों ने लाभ लेना चाहिए.
Onion production likely to decrease
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














