

Daily Horoscope 31 July 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इस दिन कई राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसने वाली है। इन राशि वालों को सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर का फायदा मिल सकता है।
हालांकि कुछ ऐसी भी राशियां है जिनके जातकों को नौकरी, बिजनेस और सामाजित जीवन में काफी अच्छे रिजल्ट मिलने वाले हैं, जबकि कुछ राशि के जातकों को विरोधियों से बचकर रहने, विवादों से बचने और जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लेने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।
आज जन्म लेने वाले बच्चे बुद्धिमान, चतुर, चंचल, मिलनसार और परोपकारी स्वभाव के होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वे निर्णय लेने में निपुण होंगे। स्वतंत्र विचारों के कारण किसी के अधीन कार्य करना पसंद नहीं करेंगे। जीवन में बड़ी सफलता और भाग्योदय जन्मस्थान से दूर मिलने की संभावना रहेगी।
आज अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। मनोरंजन और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन घरेलू विवादों को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है।
पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ या पूजनीय व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। सफलता के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
मान-प्रतिष्ठा को लेकर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में सम्मान मिलने के योग हैं। संयम और धैर्य बनाए रखें।
व्यापार-व्यवसाय में सामान्य लाभ मिलेगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में अतिथि आगमन से प्रसन्नता का माहौल बनेगा। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद सुलझने की संभावना है।
भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षण बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहकर अपने कार्य पूरे करें। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा तथा कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा।
व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें, मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।
कार्यक्षेत्र में विस्तार और नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में रुचि बढ़ेगी।
कानूनी मामलों में समय का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में उत्साहजनक सफलता मिलने के योग हैं। दैनिक कार्यों में यश और सम्मान प्राप्त होगा। प्रियजनों के साथ विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
घर और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नए संबंध बनेंगे और पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी।
मेहनत और पुरुषार्थ का पूरा फल मिलेगा। धैर्य और समझदारी आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। आकस्मिक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल है।
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें और किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। सहयोगियों और कर्मचारियों का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। मानसिक अस्थिरता दूर होगी और लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में फिलहाल सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
आज श्रावण कृष्ण द्वितीया और धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, अन्य धातुएं, मोती, पुखराज, जौ, चना, अलसी, तिल, गुड़, खांड, रूई और कपास में तेजी के संकेत हैं। वायदा बाजार में दोपहर 1:18 बजे से 1:25 बजे के बीच बनने वाले रुख के अनुसार व्यापार करना लाभदायक साबित हो सकता है।
भाग्यांक: 3723