-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Nagzira Forest Labour Exploitation Maharashtra Forest Department
13 दिन काम, मजदूरी सिर्फ 170 रुपए! नागझिरा अभयारण्य में मजदूरों का हो रहा शोषण
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: नागझिरा अभयारण्य में वन मजदूरों का शोषण उजागर। फायर लाइन में 13 दिन काम करने पर सिर्फ ₹170 मजदूरी। कई को सालभर बाद भी भुगतान नहीं। वन विभाग पर गंभीर आरोप।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagzira Forest Labour Exploitation: भंडारा जिले नागझिरा अभयारण्य में वन मजदूरों का शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जंगल में फायर लाइन का काम करने वाले मजदूरों को मात्र 170 रुपये मजदूरी दी जा रही हैं। वहीं, जंगल में काम करने वाले 5 मजदूरों को एक साल बीत जाने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली है।
इससे मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जब मजदूरों ने काम के वाउचर मांगे तो नागझिरा के कर्मचारी और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे नजर आए। इससे इस पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
लगाए गंभीर आरोप
आरोप है कि आदिवासी मजदूरों की मेहनत की कमाई पर वनकर्मियों द्वारा डाका डाला जा रहा है। मौसमी मजदूरों को मात्र तीन महीने के लिए रखा जाता है और इस अवधि में उन्हें 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। सवाल यह उठता है कि इन मजदूरों का शोषण आखिर कब रुकेगा? नई नागझिरा के उमरझरी 2 में 24 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक फायर लाइन का काम वनरक्षक बोरकर के कार्यकाल में किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
इसके लिए आतेगांव के मजदूरों ने 13 दिन काम किया। इनमें अंताराम मानकर, सुरेश गणवीर, मनसुख मानकर, सूर्यभान प्रत्येकी, वच्छला मानकर, मंगला मानकर, कविता गणवीर, रत्ना कलपते, धर्मशीला कलपते, कावेरी सुधाकर प्रत्येकी, शालू वरकडे और राजकन्या कलपते शामिल हैं। इन मजदूरों ने जंगल में जाकर अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया ताकि उन्हें अच्छी मजदूरी मिल सके।
13 दिनों के काम का 2218 रुपये भुगतान पांच महीने बाद मजदूरों के खातों में किया गया। सत्यशिला जयदास कलपते के खाते में 2219 रुपये तेरह दिन की मजदूरी आरएफओ महाकैंप कार्यालय से जमा की गई। लेकिन राजकन्या राजकुमार कलपते के खाते में अब तक मजदूरी की रकम नहीं पहुंची है।
यह भी पढ़ें:- 50 देशों के खिलाड़ी पुणे की सड़कों पर करेंगे मुकाबला, पहली बार इंटरनेशनल साइकिल रेस का होगा आयोजन
इस मामले में जिन लोगों ने काम ही नहीं किया, उनके नाम पर पैसे जमा किए जाने की चर्चा है। जब वाउचर दिखाने की मांग की गई तो नागझिरा के वनपरिक्षेत्र अधिकारी सागर बारसागडे ने देने से इंकार कर दिया। इससे यह संदेह और गहरा गया है कि “काम करने वाले को बीस और खाने वाले को तीस” का खेल चल रहा है।
काम लिया जा रहा
जानकारी के मुताबिक उमरझरी 1 में वनरक्षक राठौड़ के कार्यकाल में गत वर्ष सितंबर माह में देवतुलसी निकालने का काम किया गया था। इस काम में 20-25 मजदूर लगे थे। पुष्पा ज्ञानेश्वर पंधरे ने तीन दिन काम किया, जिसके लिए उन्हें टीआरपी लेबर डे खाते से 23 दिसंबर 2024 को 489 रुपये मिले, यानी 163 रुपये रोजाना। यह काम सितंबर 2024 में किया गया था।
इसी तरह अन्य मजदूर गीता परसराम सयाम, सोविंदराव प्रत्येकी, रिना राजकुमार प्रत्येकी, रशिका गोविंदराव प्रत्येकी और मीनाक्षी भूपेश सलामे को अब तक मजदूरी नहीं मिली है। वहीं, जिन्होंने काम नहीं किया, उनके खातों में पैसे भेजे गए। इससे स्पष्ट होता है कि नागझिरा व्याघ्र परियोजना में स्वयं वन कर्मचारी ही वन मजदूरों का शोषण कर रहे हैं।
Nagzira forest labour exploitation maharashtra forest department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PM5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य अन्य विषयों के लिए इंतजार
Jul 03, 2026 | 12:37 PM‘होर्मुज स्ट्रेट हमारी लाल रेखा, दखल दिया तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी आखिरी चेतावनी; खाड़ी में संकट के बादल
Jul 03, 2026 | 12:36 PM3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMमुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Jul 03, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














