पुणे में ट्रिपल सीट राइडिंग पर सख्त कार्रवाई, 5,380 चालकों से 1.03 करोड़ जुर्माना वसूला

Pune Traffic Police: पुणे में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिपल सीट राइडिंग के खिलाफ पांच दिवसीय अभियान चलाकर 5,380 चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Pune Traffic Police
पुणे ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Traffic Police Action In Pune: ट्रैफिक पुलिस ने शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 'ट्रिपल सीट' राइडिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

10 से 14 फरवरी के बीच चले पांच दिवसीय विशेष ड्राइव में 5,380 दोपहिया चालकों पर कार्रवाई की गई और कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर नाकाबंदी अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेज परिसरों और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर नाकाबंदी कर सघन जांच की गई। उप पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) हिम्मत जाधव ने बताया कि ट्रिपल सीट राइडिंग गंभीर हादसों का बड़ा कारण बन रही है। कई मामलों में हेलमेट का उपयोग न करना और तेज रफ्तार भी दुर्घटनाओं की तीव्रता बढ़ा देती है।

नियम तोड़ने वालों को वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस ने विशेष रूप से युवाओं और कॉलेज छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल दंड वसूलना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

ट्रैफिक विभाग ने संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोग न बैठें और चालक व पीछे बैठने वाला दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, ताकि जान-माल की हानि रोकी जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com