Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: समग्र शिक्षा के ठेका कर्मियों ने मांगी स्वेच्छा मृत्यु, सरकार को दिया अल्टीमेटम!

Samagra Shiksha Contract Employees: महाराष्ट्र में समग्र शिक्षा के ठेका कर्मचारियों ने 20 साल सेवा के बाद स्थायी नौकरी की मांग की। ठेकाकर्मियों ने अनशन और स्वेच्छा मृत्यु की चेतावनी दी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 02, 2025 | 01:03 PM

भंडारा न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Education Employees Movement: भंडारा में महाराष्ट्र राज्य समग्र शिक्षा योजना के ठेका कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 8 दिसंबर से नागपुर में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और अन्नत्याग आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

समग्र शिक्षा संघर्ष समिति (राज्य कृति समिति, पुणे) ने विधायकों को पत्र लिखकर मांग की है कि इन कर्मचारियों को शासन सेवाओं में समायोजित कर स्थायी किया जाए, अन्यथा उन्हें स्वेच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। यह मांग अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मानी जा रही है। समग्र शिक्षा करार कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले यह आंदोलन शुरू किया जाएगा।

न्यूनतम मानधन पर दे रहे 20वर्षों से सेवा

पिछले 20 वर्षों से न्यूनतम मानधन पर ठेका के आधार पर काम कर रहे ये कर्मचारी दो प्रमुख मांगों को लेकर उग्र आंदोलन करने जा रहे हैं। समग्र शिक्षा योजना के सभी कर्मचारियों को शासन सेवाओं में समायोजित कर स्थायी किया जाए। यदि स्थायी नहीं किया जाता तो स्वेच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

आंदोलन के तहत कर्मचारी अन्नत्याग, शंखनाद, थाली-नाद, घंटानाद, ताल-नाद, आक्रोश प्रदर्शन, भीख मांगने का आंदोलन, मूक रैली और आत्मक्लेश जैसे चरणबद्ध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समिति ने चेतावनी दी है कि आंदोलन शुरू होने के छठे दिन से कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों—बच्चों और शिशुओं सहित आंदोलन में शामिल करेंगे।

50% कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

समिति की ओर से भेजे गए पत्र में कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं और नैराश्य के कारणों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया है। जिसमें 20 वर्षों की सेवा के बाद भी कर्मचारियों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। कई कर्मचारियों की सेवा अवधि केवल 3 से 6 महीने तक सीमित रखी गई। पिछले 4 वर्षों में 50% कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जिससे उनके परिवारों पर स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक संकट गहराता गया।

आधे कर्मचारियों को स्थायी किया

इसी योजना के लगभग आधे कर्मचारियों को 8 अक्टूबर 2024 के शासन निर्णय के तहत स्थायी किया गया, जबकि बाकी कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया। पंजाब, मणिपुर और सिक्किम जैसे राज्यों में समग्र शिक्षा के ठेका कर्मचारियों को स्थायी किया गया है। असम, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उन्हें वेतन आयोग के अनुसार पगार और नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें – मालवण में पैसों से भरे बैग लाए एकनाथ शिंदे! संजय राउत ने शेयर किया VIDEO, बोले- BJP की थैलियों…

पिछले 8 वर्षों में मानधन में कोई वृद्धि नहीं हुई। मानधन के अलावा किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलता। सेवा के दौरान 257 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके परिवारों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली। 58 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद कर्मचारियों को किसी प्रकार का आर्थिक लाभ, पेंशन या सुरक्षा नहीं मिलती।

बैंक भी कंत्राटी कर्मचारियों को ऋण देने से मना कर देती हैं, जिससे बच्चों की उच्च शिक्षा, इलाज और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी स्थिति और मांगों पर सरकार ने तुरंत ध्यान नहीं दिया, तो मजबूरन वे कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे।

Maharashtra samagra shiksha theka karamchari anashan swechha mrityu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 01:03 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Government

सम्बंधित ख़बरें

1

मालवण में पैसों से भरे बैग लाए एकनाथ शिंदे! संजय राउत ने शेयर किया VIDEO, बोले- BJP की थैलियों…

2

तस्वीर में ढूंढती उम्मीद…पल्लू से सक्षम की फोटो पोछती आंचल की तस्वीर कर देगी आपको भावुक-Video

3

‘ड्राय डे’ से नशेड़ियों की मुश्किलें बढ़ीं, गुप्त पार्टियों के लिए भारी स्टॉक तैयार

4

हाई कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक तो भड़के सीएम फडणवीस, बोले- ये तरीका सही नहीं, सुधार की जरूरत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.