पालधी-तरसोद-जलगांव बाईपास पर ट्रक-बस की टक्कर, फिर 5 गाड़ियां भिड़ीं
Truck Bus Collision: पालधी-तरसोद-जलगांव बाईपास हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर के बाद सड़क जाम हो गई। इसके बाद चार से पांच कारें भी आपस में भिड़ गईं।
- Written By: अपूर्वा नायक
जलगांव बस ट्रक एक्सीडेंट (सौ. सोशल मीडिया )
Paladhi Jalgaon Bypass Accident: जलगांव जिले के पालधी-तरसोद-जलगांव बाईपास हाईवे पर मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार, पहले एक ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह ब्लॉक हो गया। हादसे के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और ट्रैफिक बाधित हो गया।
टक्कर के बाद हुआ दूसरा एक्सीडेंट
पहले हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से गुजर रही चार से पांच कारें आपस में टकरा गईं। इस दूसरे हादसे के चलते हाईवे के एक तरफ का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पालधी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।
सम्बंधित ख़बरें
जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
चेंबूर स्कूल बस हादसा: BMC जांच रिपोर्ट में ठेकेदार पर 5 लाख जुर्माने की सिफारिश, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Gummidipoondi Boiler Blast: तमिलनाडु के स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, एक मजदूर की मौत और चार घायल
नासिक में बड़ा सड़क हादसा: येवला-नांदगांव हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
पुलिस का बयान
पालधी पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल महेश देवरे ने बताया, “शाम को कॉल आया कि एक ट्रक और बस का एक्सीडेंट हो गया है, जिससे पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया है। इसके बाद वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला जा रहा था, तभी 4-5 गाड़ियां भी एक्सीडेंट में फंस गईं।”
ये भी पढ़ें :- बुलढाणा में भाई ने भाई की हत्या कर शव जलाया, पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात
वाहनों को नुकसान, जनहानि नहीं
पुलिस के मुताबिक, हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। यातायात को सुचारू करने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
