जलगांव में 15 वर्षीय छात्र ने मां की डांट से आहत होकर दी जान, परिवार सदमे में
Study Stress Teen Death: जलगांव के जोशी कॉलोनी में 15 वर्षीय छात्र ने मां की डांट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जलगांव में आत्महत्या का मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jalgaon Student Suicide Case: जलगांव जिले में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से आहत होकर 15 साल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना से परिवार ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों में भी शोक और चिंता का माहौल है। यह घटना जलगांव शहर के जोशी कॉलोनी इलाके की है।
8वीं कक्षा का था छात्र, घर में था अकेला
ला ना स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र प्रथम हरीश कटारे अपने घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर की छत से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो उन्होंने प्रथम को फंदे पर लटका हुआ पाया। तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
रील स्टार रोहिणी पराध्ये ने क्यों की आत्महत्या? मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को तलाश रही सोलापुर पुलिस
सोलापुर की मशहूर रील स्टार रोहिणी ने होटल में लगाई फांसी; सफलता के शिखर पर पहुंचकर क्यों चुना मौत का रास्ता?
भोपाल: चार इमली में IPS अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रथम पढ़ाई ठीक से नहीं कर रहा था, जिस कारण उसकी मां ने उसे डांटा था। यह डांट उसे इतनी गहरी चोट दे गई कि उसने यह कठोर कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला भावनात्मक तनाव और मानसिक दबाव से जुड़ा प्रतीत होता है।
ये भी पढ़ें :- भारतीय शेयर बाजार में आया भूचाल: सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ स्वाहा
घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस थाना, जलगांव की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
