बुलढाणा में भाई ने भाई की हत्या कर शव जलाया, पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात
Rahud Village Crime News: बुलढाणा जिले के राहुड गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर शव जला दिया और राख नदी में बहा दी। पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बुलढाणा में हत्या (डिजाइन फोटो)
Buldhana Brother Murder Case: आज के स्वार्थी दौर में इंसानियत और रिश्तों की अहमियत लगातार कम होती नजर आ रही है। खामगांव तहसील के राहुड गांव में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।
एक मामूली पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाकर उसकी राख नदी में बहा दी।
मृतक की पहचान चेतन संजय इंगले (35) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बड़ा भाई रोशन संजय इंगले (36) है। इस जघन्य अपराध में रोशन के साथ उसके साथी रवि राऊत (35) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पिछले कुछ दिनों से दोनों भाइयों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी रोशन को शराब की लत थी और वह अक्सर झगड़े करता था, जबकि चेतन शांत स्वभाव का किसान था, आपसी तनाव और शक के कारण विवाद बढ़ता गया।
इसी बीच चेतन अचानक लापता हो गया, गांव के पुलिस पाटिल विलास बनसोडे ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पिंपलगांव राजा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रोशन से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसके जवाब संदिग्ध लगे। आखिरकार पूछताछ में रोशन टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में कृत्रिम फूलों पर सख्ती: सीएम फडणवीस की चेतावनी, उल्लंघन पर दंड
सबूत मिटाने की कोशिश
रोशन ने बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसने अपने खेत में चेतन के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने साथी की मदद से शव को जला दिया और येरली के पास पुल से पूर्णा नदी में राख बहाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।
