Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

Lakhandur Paddy Sowing: लाखांदुर तहसील में हालिया बारिश और कृषि बिजली पंप सिंचाई की मदद से 15,562 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई पूरी हो गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 29, 2026 | 02:59 PM

लाखांदुर धान बुआई-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:
Paddy Transplantation Lakhandur: इस वर्ष बारिश के आरंभिक नक्षत्रों में बारिश नहीं होने पर विभिन्न खरीफ फसलों की बुआई अटकी थी। इस बीच पिछले कुछ दिनों में हुई पर्याप्त बारिश एवं कृषि बिजली पंप सिंचाई सुविधा के तहत तहसील के कुल 15,562 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की बुआई पूर्ण हुई है। जबकि तहसील के सभी क्षेत्र में धान फसलों के बुआई में तेजी देखे जाने के कारण आगामी कुछ दिनों में बुआई के क्षेत्र में बढ़ोतरी की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर वर्ष खरीफ के दौरान तहसील के हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की बुआई एवं रोपाई की जाती है। हालांकि सिंचाई सुविधायुक्त क्षेत्र के अधिकांश किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान फसलों की रोपाई की जाती है। जबकि असिंचित क्षेत्र के किसानों द्वारा आवत्या धान की बुआई की जाती है।

15,562 हेक्टेयर में बुआई पूर्ण

खरीफ के दौरान बारिश के पानी सहित तहसील के चौरास क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कृषि बिजली पंप एवं गोसीखुर्द बांध के बायी नहर के पानी से सिंचाई की जाती है। जबकि कुछ क्षेत्र में इटिया डोह बांध के नहरों के पानी से सिंचाई की जाती है। किंतु इस वर्ष तहसील में पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने के कारण तहसील के सभी क्षेत्र में गोसीखुर्द बांध अथवा इटियाडोह बांध से फसलों के सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं किया गया है।

कृषि विभाग ने जारी किए आंकड़े

इस बीच पिछले कुछ दिनों में हुए न्यूनतम बारिश के तहत अधिकांश किसानों ने तहसील के कुल 2,512 हेक्टेयर क्षेत्र में धान नर्सरी की बुआई की थी। जबकि असिंचित क्षेत्र के किसानों ने तहसील के कुल 1,320 हेक्टेयर क्षेत्र में आवृत्य धान की बुआई की गई है। इस बीच पिछले कुछ दिनों में तहसील के चौरास क्षेत्र के कृषि बिजली पंप सिंचाई सुविधा धारक किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान फसलों की रोपाई पूर्ण की गई है।

ये भी पढ़े: बारिश से रोपाई कार्यों में गति, महिला मजदूरों को रोजगार, बीमारियों का खतरा

26 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य

जबकि कुछ क्षेत्र में हुई न्यूनतम बारिश के तहत भी किसानों द्वारा धान फसलों की रोपाई की जा रही है। हालांकि विगत 2 – 3  दिनों से तहसील के सभी क्षेत्र में नियमित अंतराल से हो रही बारिश के कारण तहसील के शेष क्षेत्र में भी खरीफ धान फसलों के रोपाई में तेजी देखी जा रही है। जिसके अनुसार आगामी कुछ दिनों में तहसील के खरीफ धान फसलों के बुआई एवं रोपाई के क्षेत्र में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

लगभग 26,000 हेक्टे. में रोपाई एवं बुआई

तहसील के विभिन्न क्षेत्र में हर वर्ष खरीफ के दौरान लगभग 26,000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की रोपाई एवं बुआई की जाती है। हालांकि इस वर्ष बारिश में विलंब होने के बावजूद किसानों ने लगभग 25,000 हेक्टेयर क्षेत्र के रोपाई के लिए आवश्यक धान नर्सरी की बुआई की है। जबकि 1,320 हेक्टेयर क्षेत्र में आवत्या धान फसलों की बुआई पूर्ण की है। जिसके अनुसार इस वर्ष भी तहसील के लगभग 26,000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान फसलों की रोपाई एवं बुआई होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा

छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त

नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई

पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक

Lakhandur paddy sowing completed kharif crop rain update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 02:59 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Bhandara News
  • Farming
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.