-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Lakhandur Hadge Jewellers Cheated Fake Silver Bangles Chain Police Case
भंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Theft News: लाखांदुर के हाडगे ज्वेलर्स में दो युवकों ने फर्जी बिल व आईडी दिखाकर 194 ग्राम नकली चांदी बेची और व्यापारी से 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैमरे में कैद हुए चोर (सोर्स - फोटो नवभारत)
Fake Silver Fraud Case In Bhandara: सोने-चांदी की गहरी परख रखने वाले अनुभवी सराफा व्यापारियों को भी अब शातिर ठग अपनी चालाकी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला लाखांदुर स्थित ‘हाडगे ज्वेलर्स’ में सामने आया है, जहां दो अज्ञात ठगों ने नकली चांदी के आभूषण बेचकर व्यापारी को 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया। इस घटना के उजागर होने के बाद से स्थानीय सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर हाडगे ज्वेलर्स की दुकान में दाखिल हुए। दोनों ने दुकान मालिक को 94 ग्राम वजन का एक ब्रेसलेट और 100 ग्राम की एक चेन (कुल वजन 194 ग्राम) बिक्री के लिए दिखाए। शुरुआत में व्यापारी को आभूषणों की शुद्धता पर कुछ संदेह हुआ, जिसके चलते उन्होंने इन्हें खरीदने या गिरवी रखने से साफ इनकार कर दिया था।
आईडी और इमोशनल कार्ड खेलकर जीता विश्वास
व्यापारी द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपियों ने ठगी का दूसरा तरीका अपनाया। उन्होंने मुरादाबाद का एक कथित बिल और अपनी पहचान का दस्तावेज दिखाकर व्यापारी का विश्वास जीत लिया। इसके साथ ही, उन्होंने घर की गंभीर परिस्थिति और पैसों की तत्काल आवश्यकता का हवाला देते हुए भावनात्मक रूप से प्रभावित (इमोशनल ब्लैकमेल) करना शुरू कर दिया। उनकी बातों के जाल में फंसकर व्यापारी पंकज तुलसीदास हाडगे ने 194 ग्राम चांदी के बदले 20 हजार रुपये का भुगतान ‘फोन पे’ के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। रकम ट्रांसफर होते ही दोनों युवक तुरंत दुकान से रफूचक्कर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक के साये में हुई नीट परीक्षा, नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 11,984 छात्र शामिल; अब रिजल्ट पर नजर
मातोश्री पहुंचे डीके शिवकुमार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं अटकलें
वर्धा जिले के समुद्रपुर में युवा किसान की मौत, खेत के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नागपुर में मानसून लापता, उमसभरी गर्मी का टॉर्चर; बादलों की लुकाछिपी के बीच सामान्य से 5.5 डिग्री बढ़ा पारा
व्हाट्सएप मैसेज से खुला राज, जांच में निकली नकली चांदी
ठगी का यह खेल अगले दिन उजागर हुआ। रात के समय व्यापारी पंकज हाडगे को व्हाट्सएप पर एक अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हीं दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें थीं और उनके द्वारा नकली चांदी बेचकर ठगी किए जाने की जानकारी दी गई थी। संदेश पढ़ते ही व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत खरीदे गए ब्रेसलेट और चेन की बारीकी से घिसाई और कटिंग कर जांच की, तो पता चला कि आभूषणों के ऊपर चांदी की परत चढ़ाई गई थी और वे अंदर से पूरी तरह नकली थे।
यह भी पढ़ें:- मां की डांट से नाराज किशोर घर छोड़कर पहुंचा सिकंदराबाद, 24 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला
ठगे जाने का अहसास होते ही पीड़ित व्यापारी पंकज हाडगे ने तुरंत लाखांदुर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस और सराफा एसोसिएशन ने क्षेत्र के सभी ज्वेलर्स को अनजान लोगों से आभूषण खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Lakhandur hadge jewellers cheated fake silver bangles chain police case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup: स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, ओयारजाबल के दो गोल से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम
Jun 22, 2026 | 08:46 AMभंडारा: लाखांदुर में ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, नकली चांदी बेचकर फरार हुए दो युवक
Jun 22, 2026 | 08:45 AM600KM रेंज के साथ आ रही Tata Sierra EV, इस तारीख को होगी लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Jun 22, 2026 | 08:41 AMराम मंदिर से जुड़े पुराने चेहरे क्यों हुए नाराज? चंपत राय पर बढ़ा दबाव
Jun 22, 2026 | 08:41 AMपेपर लीक के साये में हुई नीट परीक्षा, नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 11,984 छात्र शामिल; अब रिजल्ट पर नजर
Jun 22, 2026 | 08:40 AMमातोश्री पहुंचे डीके शिवकुमार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ीं अटकलें
Jun 22, 2026 | 08:37 AMखाने के सामान पर ‘100%’ का झूठा दावा पड़ेगा भारी, FSSAI और CCPA ने तेल का नाम छुपाने पर कड़ा किया रुख
Jun 22, 2026 | 08:35 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM












