मां की डांट से नाराज किशोर घर छोड़कर पहुंचा सिकंदराबाद, 24 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

Sindi Railway Police: सिंदी रेलवे पुलिस ने घर से नाराज होकर चले गए एक किशोर को महज 24 घंटे के भीतर तेलंगाना के सिकंदराबाद से खोज निकाला।
sindi railway police traces missing teen secunderabad 24 hours
Teen Left Home (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Missing Teen Found: घर में हुई नाराजगी के बाद घर छोड़कर चले गए एक किशोर को सिंदी रेलवे पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तेलंगाना के सिकंदराबाद से खोज निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेश राउत ने सिंदी रेलवे पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जून को उनकी पत्नी द्वारा घर का काम नहीं करने पर डांटने से नाराज होकर उनका पुत्र अनुज राउत घर से यह कहकर चला गया कि वह अब वापस नहीं आएगा।

इसके बाद वह लापता हो गया। शिकायत के आधार पर सिंदी रेलवे पुलिस थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी़ जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता किशोर को सिंदी रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से उसकी तलाश शुरू की।

घर से भागे किशोर को 24 घंटे में ढूंढ लाई सिंदी रेलवे पुलिस

खोजबीन के दौरान किशोर का पता सिकंदराबाद (तेलंगाना) में चला, जहां से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को उसके वैधानिक अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया। पूरी कार्रवाई 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई।

तकनीकी जांच से मिली सफलता

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी नरेंद्र निस्वादे के निर्देशानुसार प्रधान आरक्षक प्रफुल डफ, पुलिस उपनिरीक्षक अतुल मडावी, पुलिस शिपाई उमेश खामनकर तथा नितीन नखाते ने संयुक्त रूप से की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com