-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Kumbhali Maize Procurement Center Farmers Protest Prashant Padole Visit
कुंभली मक्का खरीदी केंद्र की अव्यवस्था पर भड़के सांसद, किसानों को राहत देने के निर्देश
Maize Purchase Issue: भंडारा जिले के साकोली तहसील स्थित कुंभली शासकीय मक्का खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं के कारण किसान पिछले कई दिनों से परेशान हैं। खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Maize Procurement (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Sakoli Farmers News: साकोली तहसील के कुंभली स्थित शासकीय मक्का खरीदी केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 दिनों से किसान अपने वाहनों के साथ खरीदी केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे हैं, जबकि केंद्र के बाहर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने केंद्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने सांसद के समक्ष शिकायत की कि मक्का की तौल एवं माप प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि स्थानीय क्षेत्र के किसानों के मक्का की तौल को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि दूरदराज से आए किसान कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सांसद प्रशांत पडोले ने किया निरीक्षण
भीषण गर्मी में दिनरात सड़क पर डटे रहने से किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशस्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद पडोले ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े सरकारी गोदामों को तुरंत शुरू करने, गोदामों की संख्या बढ़ाने तथा मक्का खरीदी और तौल प्रक्रिया में तेजी लाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप सुरक्षित हैं? संभाजीनगर में चलती ST बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित
पुणे मनपा में कचरा टेंडर पर घमासान: विपक्ष का तंज, विभाग का नाम बदलकर ‘भूमिग्रीन कचरा विभाग’ करने का प्रस्ताव
NCP में आंतरिक कलह: प्रफुल पटेल-तटकरे की सीएम से मुलाकात पर भड़के पार्थ; सुनेत्रा पवार की बढ़ीं मुश्किलें
पुणे में NEET छात्रा ने की आत्महत्या: रिजल्ट के बाद 18 वर्षीय अनुष्का ने लगाया फंदा; जांच में जुटी पुलिस
सांसद ने आंदोलन की चेतावनी दी
इस दौरान उन्होंने भंडारा जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की परेशानियां जल्द दूर नहीं की गईं, तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। अब इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है, इस पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
Kumbhali maize procurement center farmers protest prashant padole visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी! निशाने पर 3 ऐसे रिकॉर्ड, जो आज तक कोई नहीं कर पाया
Jul 18, 2026 | 09:02 AM27 घंटे बाद जागी पुलिस, आदिवासी युवतियों को बंधक बनाने और धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज
Jul 18, 2026 | 09:00 AMक्या आप सुरक्षित हैं? संभाजीनगर में चलती ST बस बनी आग का गोला, चालक-परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित
Jul 18, 2026 | 09:00 AMThe Odyssey के जलवे के बाद भी नहीं हिली धमाल 4, जानें Day 8 और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Jul 18, 2026 | 08:57 AMपुणे मनपा में कचरा टेंडर पर घमासान: विपक्ष का तंज, विभाग का नाम बदलकर ‘भूमिग्रीन कचरा विभाग’ करने का प्रस्ताव
Jul 18, 2026 | 08:48 AMEPFO Vishwas 2026: ईपीएफओ ने 6 महीने के लिए लॉन्च की नई स्कीम, पीएफ विवादों का होगा जल्द निपटारा
Jul 18, 2026 | 08:48 AMAlpha Collection Day 15: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म का निकला दम, जानें कितना रहा कलेक्शन
Jul 18, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM












