सोलापुर की कलयुगी मां! दूसरी शादी के चक्कर में 2 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका

Solapur Crime News: सोलापुर में दूसरी शादी के चक्कर में मां पर 2 वर्षीय मासूम को छत से फेंकने का आरोप। पुलिस कार्रवाई न होने पर पिता ने अदालत में निजी शिकायत दर्ज कराई।
A father in Solapur moves court against his wife and in-laws after the mother allegedly threw their 2-year-old son off the roof for a second marriage.
सांकेतिक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Solapur Child Murder Case: सोलापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी शादी में बाधा बनने के चलते एक मां ने अपने ही 2 वर्षीय बेटे को छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर बच्चे के पिता ने अदालत का रुख किया है और पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ निजी आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता विक्रम कामूर्ती और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है। आरोप लगाया गया है कि पत्नी दूसरी शादी करना चाहती थी और उसे लग रहा था कि उसका 2 वर्षीय बेटा नए रिश्ते में बाधा बन सकता है। इसी वजह से उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मासूम को छत से नीचे फेंक दिया। घटना में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट और मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट बनने की पुष्टि हुई है।

समन जारी करने की मांग

घटना के बाद विक्रम कामूर्ती ने सोलापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद उन्होंने सोलापुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जेपी पाटिल की अदालत में पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य 4 लोगों के खिलाफ निजी आपराधिक शिकायत दायर की। शिकायतकर्ता ने अदालत से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर समन जारी करने की मांग की है।

मामला न्यायालय में विचाराधीन

यह मामला फिलहाल न्यायालय के समक्ष है। आरोपों पर अदालत का निर्णय और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावों पर आधारित हैं और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com