-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gst Officer Arrested Bribery Bhandara Acb Trap News
बंद GST नंबर को ‘शुरू’ करने का खेल खत्म, रंगेहाथ पकड़ा गया भंडारा का यह भ्रष्ट अधिकारी
- Written By: प्रिया जैस
GST Officer Arrested: भंडारा में रिश्वतखोर GST अधिकारी गिरफ्तार! बंद जीएसटी नंबर चालू करने के बदले मांगे थे ₹35,000। एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा, घर की तलाशी जारी। पढ़ें पूरी खबर।

निरीक्षक मनीष मुरलीधर सहारे (सौजन्य-नवभारत)
Bribery Case Maharashtra: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के एक राज्य कर निरीक्षक को बंद पड़ा जीएसटी नंबर दोबारा शुरू करने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में राज्य कर निरीक्षक मनीष मुरलीधर सहारे (50) को पकड़ा गया।
शुरू नहीं हुआ था जीएसटी नंबर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता (36) का जीएसटी नंबर अक्टूबर 2025 से बंद था। उसे पुनः शुरू कराने के लिए शिकायतकर्ता ने 2 नवंबर 2025 को gst.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। जीएसटी विभाग, नागपुर से लेजर शीट जारी कर चालान भरने के निर्देश मिले, जिसके अनुसार शिकायतकर्ता ने 10 हजार 428 रुपये की राशि ऑनलाइन जमा की।
इसके बावजूद जीएसटी नंबर शुरू नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने जीएसटी कार्यालय, भंडारा में कार्यरत अधिकारी मनीष सहारे से संपर्क किया। आरोप है कि अधिकारी ने जीएसटी नंबर चालू करने के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत देने की इच्छा न होने के कारण शिकायतकर्ता ने 15 जनवरी को एसीबी, भंडारा में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें – कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान
आरोपी के घर की तलाशी
इसके बाद जीएसटी कार्यालय, भंडारा में जाल बिछाया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी मनीष सहारे ने शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत स्वयं स्वीकार की, उसी समय एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के घर की तलाशी की कार्रवाई जारी है। भंडारा पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बाविस्कर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय माहुलकर तथा पुलिस उपअधीक्षक डॉ. अरुणकुमार लोहार (एसीबी, भंडारा) के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक उज्ज्वला मडावी, नितेश देशमुख सहित एसीबी भंडारा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
Gst officer arrested bribery bhandara acb trap news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














