- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Find Solution To The Demands Within 15 Days
15 दिनों के अंदर मांगो पर समाधान निकाले, अन्यथा करेंगे भूख हड़ताल, तुमसर नप सेवानिवृत्त कर्मियों ने दी चेतावनी
नप तुमसर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 15 दिनों में मांगों का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उनके अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

Bhandara News: नप तुमसर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कर्मचारियों ने नप प्रशासन, जिप्र और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे नप कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें उनके अधिकारों का पैसा और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार नप/नपं कर्मचारियों के लिए सुनिश्चित प्रगति योजना लागू की गई है।
तुमसर नप ने फरवरी 2024 में नियमित कर्मचारियों के लिए यह योजना लागू की, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया गया। वे फरवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक लगातार स्थापना क्लर्क सुनील मेश्राम से संपर्क करते रहे, लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन देकर टाल दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ फंड पर हंगामे के बाद महापौर की सीधी दस्तक, मुख्यमंत्री से मांगा बकाया और बड़ा पैकेज
कैप्टन खरात कांड: प्रसिद्ध व्यवसायी से SIT की पूछताछ, आलीशान होटल और मोबाइल चैटिंग ने खोली पोल
नासिक टीसीएस मामले में बड़ी अपडेट, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दानिश की जमानत खारिज
‘मराठी’ नहीं तो मुश्किल में पड़ेंगे टैक्सी-ऑटो चालक, प्रताप सरनाईक ने बुलाई विशेषज्ञों की इमरजेंसी बैठक
बाद में अध्यक्ष के समक्ष स्थापना क्लर्क सुनील लांजेवार से भी चर्चा हुई, जिन्होंने एक माह का समय मांगा, परंतु उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना उनके लिए मुश्किल हो गया है।
कुछ को मिला लाभ अनेक अब तक वंचितकर्मचारियों ने यह भी बताया कि वित्त विभाग के 28 जून 2023 के निर्णय के अनुसार, 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में 1 जुलाई की काल्पनिक वेतन वृद्धि नोटेशनल इंक्रीमेंट को शामिल किया जाना चाहिए।
नप ने कुछ कर्मचारियों को इसका लाभ दिया, लेकिन कई को वंचित रखा गया, जो अन्यायपूर्ण है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने सेवानिवृत्ति से एक वर्ष पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे और स्थापना क्लर्क द्वारा फोटो, हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान भी लिए गए थे।
इसके बावजूद उन्हें आज तक पेंशन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा वे मजबूरन भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे।
Find solution to the demands within 15 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ फंड पर हंगामे के बाद महापौर की सीधी दस्तक, मुख्यमंत्री से मांगा बकाया और बड़ा पैकेज
Apr 22, 2026 | 05:55 PM‘TMC के गुंडे इस पवित्र भूमि को लूट रहे…’, ममता सरकार पर जमकर गरजे ‘योगी बाबा’, दिया बड़ा चुनावी संदेश
Apr 22, 2026 | 05:52 PMपाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Apr 22, 2026 | 05:49 PM15 दिनों के अंदर मांगो पर समाधान निकाले, अन्यथा करेंगे भूख हड़ताल, तुमसर नप सेवानिवृत्त कर्मियों ने दी चेतावनी
Apr 22, 2026 | 05:43 PMकैप्टन खरात कांड: प्रसिद्ध व्यवसायी से SIT की पूछताछ, आलीशान होटल और मोबाइल चैटिंग ने खोली पोल
Apr 22, 2026 | 05:40 PMLenskart विवाद पर भड़के नितेश राणे, बोले- कॉर्पोरेट में हिजाब-बुर्का मंजूर तो तिलक-बिंदी पर रोक क्यों?
Apr 22, 2026 | 05:40 PMविवादों के घेरे में गुजरात टाइटंस का स्टार खिलाड़ी! होटल में स्मोकिंग करते दिखा प्लेयर, सोशल मीडिया पर बवाल
Apr 22, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM












