-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Fda Cracks Down On Adulterators Raids 19 Shops Seizes 1056 Liters Of Milk
मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, 19 दुकानों की छानबीन, 1,056 लीटर दूध जब्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara FDA: मिठाई, मावा, पनीर, खाद्य तेल, रवा और बेसन में जहर घोलने वाले दुकानदारों पर अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने तगड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara District: दिवाली की रौनक में मिलावटखोर व्यापारियों की साजिश अब बेनकाब हो रही है। मिठाई, मावा, पनीर, खाद्य तेल, रवा और बेसन में जहर घोलने वाले दुकानदारों पर अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने तगड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलेभर में छापेमारी के दौरान 19 दुकानों की बारीकी से जांच की गई और 28 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। छापेमारी के दौरान हरदोली मिल्क प्रॉडक्ट्स, हरदोली (तहसील तुमसर) की डेअरी से 1,056 लीटर दूध का भंडार जब्त किया गया।
भंडारा एफडीए की कार्रवाई में 6 दूध के नमूने, 1 मावा, 1 घी, 4 खाद्य तेल, 4 मिठाई और 12 अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। प्रारंभिक जांच में कई नमूनों की गुणवत्ता नियमों का घोर उल्लंघन सामने आया है। अब तक 19 दुकानों की जांच पूरी की गई है। इनमें से 2 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं, जबकि 17 मामलों की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेंगी, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है। नियमों के मुताबिक, हर माह कम से कम 50 खाद्य नमूनों की जांच अनिवार्य है।
प्रशासनिक लापरवाही
त्योहारों में यह संख्या और बढ़नी चाहिए, लेकिन अधिकारी न होने के कारण नमूना संकलन, जांच, रिपोर्ट और अभियोजन की प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। गोंदिया के सहायक आयुक्त को फिलहाल भंडारा जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नतीजा, दो जिलों का बोझ एक अधिकारी के कंधे पर आ गया है। इससे न तो गोंदिया के साथ न्याय हो रहा है और न ही भंडारा जिले के साथ। त्योहारों के सीजन में मिठाई, नमकीन, मावा और तेल की भारी मांग के बीच एफडीए की सतर्कता जरूरी है। लेकिन पिछले तीन सालों से भंडारा जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सभी पद खाली हैं। इस प्रशासनिक लापरवाही के कारण मिलावटखोरों पर प्रभावी नकेल कसना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
भंडारा में औषधि सुरक्षा अभियान तेज, संदिग्ध दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
भंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
5,500 प्रतिष्ठान FDA के दायरे में
भंडारा जिले में करीब 5,500 खाद्य प्रतिष्ठान एफडीए के नियंत्रण में हैं। जिनमें डेअरी, होटल, किराना दुकानें और स्टॉल शामिल हैं। इसके अलावा 300 राइस मिलें और 3 तेल मिलें भी नियमित जांच के अधीन हैं। तीन स्वीकृत अधिकारी पदों में से एक भी भरा नहीं गया, जिससे पूरी जवाबदारी अकेले सहायक आयुक्त पर आ टिकी है। राज्य सरकार ने स्पष्ट आदेश दिया है कि हर मिठाई या खाद्य वस्तु पर निर्माण तिथि और उपभोग की अंतिम तिथि साफ-साफ लिखी जाए। लेकिन अधिकांश दुकानदार नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।
ये भी पढ़े: गोंडपिपरी तालुका को सूखा प्रभावित सूची से हटाया, किसान नाराज़, ज़िले के 14 तालुका शामिल
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
अन्न व औषध प्रशासन भंडारा के सहायक आयुक्त यदुराज दहातोंडे ने कहा कि ‘त्योहार महाराष्ट्र का, संकल्प अन्न सुरक्षा का’ अभियान के तहत उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर प्रतिष्ठान को गुणवत्तापूर्ण अन्न देना अनिवार्य है। जो नियम तोड़ेगा, उस पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
Fda cracks down on adulterators raids 19 shops seizes 1056 liters of milk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














