-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Potholes Incomplete Road Construction Traffic Issue 2026
भंडारा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Road Construction: भंडारा में अधूरी सड़कों और गड्ढों से यातायात चरमरा गया है। मानसून में जलजमाव और हादसों का खतरा बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है।

नीलेश बनपुरकर और बाबा पटेल (सोर्स - फोटो नवभारत)
Bhandara Incomplete Road Issue: भंडारा शहर में इन दिनों जहां नजर डालें, वहां जेसीबी मशीनों से खोदे गए गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद अधूरी सड़कों का निर्माण कार्य दोबारा शुरू तो हुआ, लेकिन पिछले छह महीनों में कई मार्ग केवल एक तरफ से ही बन पाए हैं। इसके कारण आमने-सामने आने वाले चार पहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत हो रही है और अनेक स्थानों पर लंबे समय तक यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिकों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
खराब सड़कों से व्यापार पर पड़ेगा असर : पटेल
पटेल ग्रुप के निदेशक बाबा पटेल ने कहा कि शहर के अनेक व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानों और शोरूम के सामने की सड़कें अब तक पूरी नहीं बन सकी हैं। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। ग्राहक दुकानों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो ग्राहक वाहन से आते हैं, उन्हें पार्किंग की भी पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- HSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
मुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार
अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा : बनपुरकर
शिवराज्य वाहतूक सेना के विदर्भ सचिव नीलेश बनपुरकर ने कहा कि भंडारा जिले में मानसून शुरू होने के बाद शहर के सभी खुदे हुए गड्डों में पानी भर जाएगा। इससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ेगा, जबकि चार पहिया वाहनों के पहिए भी गड्डों में फंस सकते हैं। उन्होंने मांग की प्रशासन सभी खतरनाक स्थलों पर तत्काल बैरिकेडिंग करे और चेतावनी संबंधी सूचना फलक लगाकर नागरिकों को सतर्क करें।
Bhandara potholes incomplete road construction traffic issue 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Jun 24, 2026 | 01:41 PMMonsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Jun 24, 2026 | 01:27 PMनागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













