-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Encroachment Removal Action Will Resume In Bhandara
भंडारा फिर चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने शुरू होगी कार्रवाई, गणेशोत्सव ने रोकी थी मुहिम
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: भंडारा में अतिक्रमण हटाने की मुहिम फिल्मी कहानी जैसी, कभी शुरू तो कभी बंद। 14 अगस्त से शुरू हुई कार्रवाई में राजीव गांधी चौक से मिस्कीन टैंक गार्डन तक 20-25 अतिक्रमण हटाए गए।

अतिक्रमण हटाते नगर परिषद की टीम (फाइल फोटो)
Bhandara Encroachment News: भंडारा शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम का मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा। कभी शुरू, कभी बंद और फिर से शुरू होने की तैयारी…मानो जैसे शहरवासी अतिक्रमण हटाओ का सीरियल एपिसोड दर एपिसोड देख रहे हों। पिछले महिने 14 अगस्त को नगर परिषद ने पूरे जोश के साथ अतिक्रमण पर डंडा चलाने की तैयारी की थी।
इस दौरान 18 अगस्त को जिला अस्पताल मार्ग और 19 अगस्त को गांधल चौक से पोस्ट ऑफिस चौक का अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। अतिक्रमण हटाओं टीम पूरे दलबल समेत मैदान में उतरी। इस टीम ने पहले दिन राजीव गांधी चौक से मिस्कीन टैंक गार्डन के बीच लगभग 20-25 अतिक्रमण हटाए।
लोग उत्सुकता से देखने लगे कि अब किस-किस का अतिक्रमण हटाया जाएगा। पर अफसोस, यह जोश अगले ही दिन ठंडा पड़ गया। मुहिम अचानक रोक दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: राज्य में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
अब सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? शहर के चौराहों से लेकर पानठेलियों तक चर्चा छिड़ गई। कोई कहता है कि राजनीतिक दबाव आ गया होगा तो कोई बोल उठा, चुनाव नज़दीक हैं, नेताओं से बैर कौन ले?
लोग बोले मुहिम केवल तस्वीर खिंचवाने के लिए
वहीं कुछ चुटकी लेने वालों ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू होती है सिर्फ तस्वीर खिंचवाने के लिए, काम पूरा कौन करता है। असल वजह सामने आई तो मामला और भी दिलचस्प निकला। दरअसल, हॉस्पिटल रोड पर एक श्रीगणेश का पंडाल सजाया जा रहा था।
प्रशासन को यह डर सताने लगा कि कहीं धार्मिक माहौल बिगड़ न जाए। पुलिस विभाग ने भी सुझाव दिया कि मंडप हटने के बाद ही कार्रवाई करना ठीक होगा। नतीजा, मुहिम पर ब्रेक लग गया। लेकिन अब खबर है कि नगर परिषद ने फिर से कमर कस ली है। गणेशोत्सव संपन्न हो चुका है, मंडप हट चुका हैं और अब प्रशासन का डंडा फिर से बाज़ार में गूंजने वाला है।
लोगों को कार्रवाई की प्रतिक्षा
इस बार कहा जा रहा है कि कार्रवाई पूरी ताकत से की जाएगी। अब पुलिस अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। शहरवासी भी इस मुहिम को लेकर दो हिस्सों में बंटे नजर आते हैं। एक वर्ग चाहता है कि सड़कें चौड़ी हों, बाजार खुला और साफ-सुथरा दिखे।
यह भी पढ़ें:- वर्धा में अतिवृष्टि का कहर, 200 किमी सड़कें और 25 पुलों को हुआ नुकसान, PWD तैयार कर रहा एफडीआर
वहीं दूसरा वर्ग, जिनके ठेले और दुकानें सड़क पर फैली रहती हैं, उनका दिल जोर-जोर से धड़क रहा है। कई लोगों ने तो एहतियातन अपना सामान थोड़ा अंदर खिसकाना भी शुरू कर दिया है। इधर, नगर परिषद के अधिकारी साफ कह रहे हैं कि इस बार मुहिम अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।
हालांकि, नागरिकों के मन में अब भी सवाल है कि कहीं फिर से आखिरी वक्त पर कोई नया बहाना तो नहीं बना लिया जाएगा? जो भी हो, भंडारा शहर में अतिक्रमण हटाओ की यह मुहिम अब चर्चा का सबसे गरम विषय बन चुकी है। लोग उत्सुक हैं कि क्या इस बार सचमुच सड़कें चौड़ी दिखेंगी या फिर यह मुहिम भी अधूरी कहानी बनकर रह जाएगी।
Encroachment removal action will resume in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 25 जून LIVE: दिल्ली के नंद नगरी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
Jun 25, 2026 | 06:40 AMजब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
Jun 25, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope 25 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और गुप्त खूबियां
Jun 25, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: राज्य में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 25, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













