रबी धान पंजीकरण की समय सीमा 23 सितंबर तक बढ़ी, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

Maharashtra News: रबी धान बिक्री के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे महाराष्ट्र के धान किसानों को बड़ी राहत मिली है।
gondia-rabi-paddy-registration-extended
धान खरीदी केंद्र (सोर्स: सोलश मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rabi Paddy Sale Online Registration Deadline Extended: महाराष्ट्र सरकार ने रबी धान की बिक्री के लिए किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की समय सीमा 23 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस विस्तार से गोंदिया जिला मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी लक्ष्य में भी 4 से 5 लाख क्विंटल की बढ़ोतरी होगी। जिससे धान बिक्री से वंचित 15 हजार किसानों को राहत मिली है।

इस साल सरकार ने जिला मार्केटिंग फेडरेशन को रबी सीजन में कुल 20 लाख 79 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया था। जबकि 60,474 किसानों ने सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

48 हजार किसानों के धान बेचने के बाद संघ का लक्ष्य पूरा हो गया और धान की खरीदी बंद कर दी गई। जिससे किसान परेशान हैं क्योंकि 12 हजार पंजीकृत किसानों और 3 हजार पंजीकरण से वंचित किसानों का धान अभी भी घर पर पड़ा है। इसलिए, रबी धान के लिए धान खरीदी लक्ष्य बढ़ाकर खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 सितंबर

इसके लिए सांसद प्रफुल पटेल, विधायक विनोद अग्रवाल, विजय रहांगडाले, राजकुमार बडोले ने भी सरकार से पहल की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए, खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी धान की बिक्री के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस संबंध में आदेश सोमवार को जारी किया गया।

जिला मार्केटिंग फेडरेशन के सूत्रों के अनुसार, रबी धान की खरीदी 27 सितंबर तक की जाएगी और लगभग 4 से 5 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ने की संभावना है।

निजी बाजार में धान के दाम कम

इस साल निजी बाजार में धान के दाम बहुत कम हैं। क्योंकि धान की खरीदी समर्थन मूल्य से कम दाम पर हो रही है, इसलिए किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने और समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है ताकि किसान सरकारी धान खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान बेच सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com