-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone Kicked Out Of Kalki 2898 Ad Sequel Makers Announced Actress Will Not Be Part Of Film
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी कटा पत्ता, मेकर्स ने लगाई मुहर
- Written By: अनिल सिंह
Deepika Padukone: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी दीपिका पादुकोण को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मेकर्स ने खबर पर मुहर लगा दी है।

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से दीपिका पादुकोण बाहर, मेकर्स ने किया कंफर्म
Kalki 2898 AD Sequel News: प्रभास और दीपिका की बहुचर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। पहले कहा जा रहा था कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इसमें अपने रोल को आगे बढ़ाती दिखाई देंगी। इसी बीच, निर्माताओं ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं।
इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि यह सुपरहिट फिल्म ‘प्रतिबद्धता और उससे भी अधिक’ की हकदार है। फिल्म की निर्माण कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा की। कंपनी ने पोस्ट में लिखा, ”यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ikka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
रग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल
Hera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
पाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
ये भी पढ़ें- सैयारा के बाद की सुस्ती को तोड़ेगी Jolly LLB 3, फ्रेंचाइजी के लिए बनेगी मील का पत्थर
हम आगे साथ काम नहीं करेंगे
गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे। पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हमारी कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्में पूर्ण समर्पण और उससे भी अधिक प्रतिबद्धता की हकदार हैं। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
सीक्वल की शूटिंग जारी है
वहीं, इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग जारी है, कुछ समय पहले फिल्म के अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी। 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने काम किया है।
2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी थी। यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है, इसे अश्विन के कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त कहा गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में दिखाया गया था कि उनके गर्भ में ऐसा बच्चा पल रहा है, जो आने वाले समय में दुनिया को बचाएगा।
दीपिका की पिछली फिल्म
दीपिका पादुकोण की बात करें तो पिछली बार वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ में पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे, और उनके साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी नजर आए थे। यह फिल्म शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म थी।
Deepika padukone kicked out of kalki 2898 ad sequel makers announced actress will not be part of film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
Jun 29, 2026 | 10:57 PMमध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; ‘सुमन पंचायत’ योजना का शुभारंभ और AMR एक्शन प्लान लागू
Jun 29, 2026 | 10:56 PMक्या आपकी रसोई में रखा यह एक सामान चुपचाप बढ़ा रहा है वास्तु दोष? ज्यादातर लोग नहीं देते ध्यान
Jun 29, 2026 | 10:52 PMगुरुग्राम के बस स्टॉप पर सजती है बच्चों की रात की क्लास, वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
Jun 29, 2026 | 10:50 PM3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PMभोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
Jun 29, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM














