मीरारोड: फर्जी शादी का जाल, दूल्हे को बनाया शिकार, लाखों का माल लेकर फरार लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Marriage Fraud Gange Mumbai: मीरारोड के काशिमीरा इलाके में फर्जी शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
mira road fake marriage scam looter bride arrested kashimira police
Mira Road Fake Marriage Scam (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mira Road Fake Marriage Scam: मीरा रोड के काशिमीरा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक गिरोह ने दूल्हे को ठग लिया और उसके घर से लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस संगठित ठगी गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।

शिकायतकर्ता सेचलकुमार बंगपांडी नादर (53), जो पेशे से एस्टेट एजेंट हैं और मीरारोड पूर्व के शांति गार्डन इलाके में रहते हैं। सेचल कुमार को आरोपियों ने शादी के नाम पर जाल में फंसाया। जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने एक युवती की तस्वीर भेजकर शादी का प्रस्ताव दिया। शादी तय कराने के नाम पर 44,750 अलग-अलग बैंक खातों में वसूले।

क्या है पूरा मामला?

बाद में युवती ने घर आकर भरोसा जीता,और मौके का फायदा उठाकर,सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप अन्य कीमती सामान सहित कुल 4,76,000 की संपत्ति चोरी कर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर काशिमीरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।गहन जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 13 अप्रैल को नेहा अरुण खंडेलवाल उर्फ जन्नत (22) और केसरिमल लक्ष्मीलाल रांका (45) को गिरफ्तार किया।

सीरियल फ्रॉड गैंग का खुलासा

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल एक मामले में नहीं, बल्कि कई जगहों पर इसी तरह की ठगी कर चुका है। जिसमें मुख्यत: संगमनेर (अहिल्यानगर),जोगेश्वरी,बोरीवली, पचोरा (जलगांव) आदि शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों को फंसाता था और फिर मौका देखकर चोरी कर फरार हो जाता था। इस पूरे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले के नेतृत्व में की जा रही है।

कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें पुलिस आयुक्त कार्यालय और मीरा रोड डिवीजन की टीम सक्रिय रही। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांबले ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि बिना जांच-पड़ताल के शादी के प्रस्ताव स्वीकार न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने से बचें, व्यक्तिगत जानकारी और घर में प्रवेश देने से पहले पूरी सत्यापन करें और शादी तय करने से पहले परिवार और पृष्ठभूमि की जांच जरूर करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com