

Mira Bhayandar Sports Infrastructure: भाईंदर पश्चिम में शहरवासियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में प.पू.जी. जैनाचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का भव्य लोकार्पण बुधवार सुबह लगभग 11 बजे संपन्न हुआ। इस आधुनिक इमारत का लोकार्पण विधायक नरेंद्र मेहता ने महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक मेहता ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भाईंदर पश्चिम के युवाओं और खेल प्रेमियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस सुविधा की देखभाल और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
मीरा- भाईंदर शहर में पहले केवल एक ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भाईंदर पूर्व में उपलब्ध था। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में मनपा द्वारा भाईंदर पश्चिम में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया गया, जिसका कार्य 2019 में शुरू हुआ। कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब साकार हो चुकी है।
लगभग 3482.50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस भव्य कॉम्प्लेक्स पर करीब 42 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत आई है। यह चार मंजिला इमारत खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में
इस कॉम्प्लेक्स की संकल्पना विधायक नरेंद्र मेहता का रहा, जबकि उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल ने पिछले पांच वर्षों तक लगातार इस निर्माण कार्य के लिए फॉलोअप किया। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था ,जो अब साकार इस कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास महापौर डिंपल मेहता द्वारा ही किया गया था।
यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बनेगा, बल्कि मीरा- भाईंदर को एक उभरते खेल हब के रूप में पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शहर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए यह सुविधा एक नई ऊर्जा और अवसर लेकर आई है।
इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत, अतिरिक्त आयुक्त प्रियंका राजपूत, उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ। सचिन बांगर, उपायुक्त कविता बोरकर, प्रणाली घोंगे, शहर अभियंता दीपक खाम्बित, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अनीता पाटिल, उप सभापति हेमा बेलानी साथ ही नगरसेवक, नगरसेविका, मनपा के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।