सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी...औंधे मुंह गिरा गोल्ड, चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 28 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी हलचल है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,56,100 और चांदी ₹2,50,000 के स्तर पर पहुंच गई।
Gold-Silver Price Today 28 April 2026
शादी सीजन से पहले गिरा सोने-चांदी का भाव (फाइल फोटो, सौ- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today 28 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर वैश्विक सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना महंगा होकर ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 0.62% यानी लगभग ₹952 टूटकर ₹1,51,747 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने इसका भाव ₹1,51,186 प्रति 10 ग्राम बताया है।

कैरेट के अनुसार सोने के भाव

18 कैरेट सोना लगभग ₹11,542 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,104 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना करीब ₹15,385 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था, जो अब भी बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है। पिछले सत्र में सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। 99.9% शुद्धता वाले सोने में ₹200 की बढ़त हुई थी और यह ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड मजबूत बना रहा।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

चांदी के बाजार में भी वैश्विक तनाव का असर साफ दिखा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बढ़कर ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। हालांकि MCX पर चांदी की कीमत में लगभग 1% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹2,40,550 प्रति किलोग्राम पर आ गई।

IBJA के अनुसार चांदी का भाव मंगलवार सुबह ₹2,43,720 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि कुछ अन्य रिपोर्टों में यह ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम तक बताया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी लगभग 75.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। पिछले दिन चांदी में भी तेजी देखी गई थी, जब कीमत में लगभग ₹3,500 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com