भंडारा पुलिस का ऑल आउट ऑपरेशनकार्रवाई अवैध धंधों पर लगाम, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

भंडारा पुलिस ने 25 अप्रैल को रात 7:30 से 10:30 बजे तक विशेष ऑल आउट ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में 40 अधिकारी और 241 पुलिसकर्मी शामिल हुए।
bandra-740
Published on
Updated on

Bhandara News: भंडारा जिले में शांति और कानूनव्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से भंडारा पुलिस द्वारा शनिवार, 25 अप्रैल को रात 730 से 1030 बजे तक विशेष ऑल आउट ऑपरेशन चलाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन के मार्गदर्शन में संचालित किया गया.

40 अधिकारी और 241 पुलिसकर्मी तैनातइस विशेष अभियान के लिए पूरे जिले में 40 पुलिस अधिकारी और 241 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई थी. विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों और शहर में नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 762 वाहनों की जांच की गई.

विभिन्न कानूनों के तहत कार्रवाईअभियान के दौरान कई मामलों में कार्रवाई की गई. दारूबंदी कानून के तहत 16 मामले दर्ज किए गए, जबकि जुआ अधिनियम के तहत 1 केस सामने आया. मोटर वाहन अधिनियम के तहत 311 मामलों में कार्रवाई की गई. ड्रंक एंड ड्राइव के 28 मामलों में नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई. इसके अलावा अवैध रेत परिवहन के 2 मामलों में भी केस दर्ज किए गए. साथ ही, जेल से छूटे, रिकॉर्ड पर दर्ज और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल कुल 178 अपराधियों के घरों की तलाशी ली गई.

पाइंटरनागरिकों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसाइस कॉम्बिंग ऑपरेशन और नाकाबंदी से अपराधियों में डर का माहौल बना है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति और कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध धंधों और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com