- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ghar Baithe Self Enumeration Collector Sawan Kumar Appeal Citizens Participation
अब घर बैठे करें सेल्फएन्यूमरेशन, कलेक्टर सावन कुमार की नागरिकों से बढ़चढ़कर भागीदारी की अपील
भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए नागरिकों को सेल्फएन्यूमरेशन की सुविधा प्रदान की है। अब आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जनगणना भर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है।

Bhandara News: जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार ने नागरिकों को बड़ी डिजिटल सुविधा प्रदान की है. अब प्रत्येक परिवार मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे अपनी जनगणना स्वयं भर सकेगा. इसके लिए सेल्फएन्यूमरेशन पोर्टल शुरू किया गया है. जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को पत्रकार परिषद में अधिक से अधिक नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.सेल्फएन्यूमरेशन पोर्टल https//se.census.gov.in पर इसकी प्रक्रिया 4 चरणों और 9 स्टेप्स में विभाजित है. पहले चरण में पोर्टल पर लॉगिन कर राज्य का चयन करना होगा.
इसके बाद परिवार प्रमुख का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करना होगा. एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का पंजीकरण मान्य होगा. दूसरे चरण में ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा. जिला, पिन कोड और गांव या शहर की जानकारी भरने के बाद नक्शे पर लाल मार्कर से घर का सटीक स्थान चिन्हित करना अनिवार्य होगा. तीसरे चरण में हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना की प्रश्नावली भरकर प्रीव्यू में जानकारी की जांच करनी होगी. फाइनल सबमिट के बाद 11 अंकों की एसई आईडी प्राप्त होगी, जो एसएमएस और ईमेल पर भेजी जाएगी.
चौथे चरण में गणनाकर्मी के घर आने पर एसई आईडी दिखानी होगी. आईडी मेल खाने पर जानकारी सत्यापित होगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फाइनल सबमिट के बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा. इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी मनोहर चव्हाण, उपजिलाधिकारी विकास व्यवहारे, जनगणना विभाग के रविसागर पटेल और जिला सूचना अधिकारी शैलजा वाघ उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
Operation Wash Out: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 मामले दर्ज, 6.69 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत
भंडारा में 21 से 23 जून के बीच अच्छी बारिश के संकेत, किसानों को मानसून का इंतजार
भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Ghar baithe self enumeration collector sawan kumar appeal citizens participation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Mass 2026: आज है अधिक मास का समापन, विष्णु जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये 5 उपाय
Jun 15, 2026 | 11:23 AMMP NEWS: में नगरीय निकाय चुनाव 2027 की तैयारी शुरू, महापौर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया तेज
Jun 15, 2026 | 11:22 AMगोंदिया में बढ़े छोटे विवाद, एक साल में 6,278 अदखल पात्र मामले दर्ज
Jun 15, 2026 | 11:22 AMIND A vs SL A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी को ‘लप्पेबाजी’ पड़ रही भारी! लगातार तीसरा बार हुए फ्लॉप
Jun 15, 2026 | 11:14 AMग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:13 AMभारत में जल्द दौड़ेंगी सेल्फ-ड्राइविंग कारें! सरकार ने खत्म किया लाइसेंस का झंझट, जानें क्या होगा फायदा
Jun 15, 2026 | 11:13 AM‘अब चलेगा ऑपरेशन वोल्फ’, उद्धव ठाकरे की बैठक से गायब सांसदों को लेकर संजय राउत का पलटवार
Jun 15, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














