वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
Arogya Amrit Mahotsav: वर्धा में आरोग्य अमृत महोत्सव के तहत आयोजित पहले महाआरोग्य शिविर में 6608 नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हुई। हजारों मरीजों को दवाइयां, चश्मे और आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला।
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्धा महाआरोग्य शिविर- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Maha Arogya Camp: पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की संकल्पना से आयोजित ‘आरोग्य अमृत महोत्सव’ के तहत जिले का पहला महाआरोग्य शिविर वर्धा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस शिविर में 6,608 नागरिकों की विभिन्न रोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई । इनमें 3,087 पुरुष और 3,521 महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही । शिविर में सबसे अधिक 4,186 नागरिकों ने नेत्र परीक्षण का लाभ लिया ।
इसके अलावा 354 मरीजों की दंत जांच, 596 की नाक, कान एवं गला (ईएनटी) जांच, 325 की त्वचा रोग जांच, 132 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 638 मरीजों की अस्थि रोग जांच तथा 92 मरीजों की शल्य चिकित्सा संबंधी जांच की गई । इसके साथ ही 4,225 लोगों की सामान्य चिकित्सा जांच, 1,047 मरीजों की
3,261 लोगों को मिले चश्मे
असंसर्गजन्य रोगों की जांच, 197 की मानसिक स्वास्थ्य जांच, 7 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच, 301 मरीजों की एचएलएच जांच तथा 394 मरीजों की ईसीजी जांच भी की गई । स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 58 मरीजों में हृदय रोग, 106 मरीजों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप तथा 22 मरीजों में कैंसर के संदिग्ध लक्षण पाए गए । शिविर में 3,817 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 3,261 नागरिकों को चश्मे उपलब्ध कराए गए । प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 345 नागरिकों के आयुष्मान भारत गोल्डन जबकि 3,261 नागरिकों को चश्मे उपलब्ध कराए गए ।
सम्बंधित ख़बरें
जैसी करनी वैसी भरनी, समुद्र ने मुंबई को दिया 2500 मीट्रिक टन कचरे का गिफ्ट, कूड़ों से पटी चौपाटी
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
आज वर्धा येथे सार्वजनिक आरोग्य विभाग, जिल्हा वर्धा तथा मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहाय्यता निधी कक्ष यांच्या संयुक्त विद्यमाने आयोजित ‘आरोग्य अमृत महोत्सव, वर्धा’ अंतर्गत आयोजित निःशुल्क सर्व रोगनिदान व उपचार शिबिराचा तिसऱ्या दिवसानिमित्त भेट दिली. यावेळी शिबिरात उपस्थित नागरिकांशी… pic.twitter.com/UgrfQuu1YS — Pankaj Rajesh Bhoyar (@DRPANKAJBHOYAR) July 24, 2026
अगले तीन शिविरों का लाभ लेने की अपील
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने नागरिकों से आगामी महाआरोग्य शिविरों में भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है । उन्होंने बताया कि तलेगांव (श्यामजीपंत) में 8 एवं 9 अगस्त, हिंगणघाट में 10 एवं 11 अगस्त तथा देवली में 13 एवं 14 अगस्त को महाआरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने जिलेवासियों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया । कार्ड बनाए गए । वहीं, मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि के माध्यम से 66 मरीजों के विभिन्न उपचारों के लिए आर्थिक सहायता के आवेदन भरे गए । इसके अलावा 199 दिव्यांगजनों का आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए माप लिया गया ।
ये भी पढ़े: वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
पालकमंत्री भोयर की सराहनीय पहल
गौरतलब है कि पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की पहल पर पिछले वर्ष जिले में ‘मोतीबिंदू विरहित वर्धा अभियान’ चलाया गया था । इसी क्रम में इस वर्ष आरोग्य अमृत महोत्सव के तहत जिले में चार स्थानों पर महाआरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच और आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है ।
अगले तीन शिविरों का लाभ लेने की अपील
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने नागरिकों से आगामी महाआरोग्य शिविरों में भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है । उन्होंने बताया कि तलेगांव (श्यामजीपंत) में 8 एवं 9 अगस्त, हिंगणघाट में 10 एवं 11 अगस्त तथा देवली में 13 एवं 14 अगस्त को महाआरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने जिलेवासियों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
