- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Devhadi Theft Case Cctv Demand
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
Devhadi Theft Case News: देव्हाड़ी गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से जल्द CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Village theft (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Devhadi Security System Issue News: देव्हाड़ी गांव में पिछले दोतीन महीनों से अज्ञात चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी की लगातार घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने गांधी वार्ड स्थित डिलाइट बेकरी एंड केक दुकान का ताला तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व भी गांधी वार्ड में एक ही रात तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे।
उस समय पुलिस प्रशासन की ओर से श्वान दस्ते सहित कई पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय नागरिक किशन सोनवाने ने बताया कि गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्लेरियन ऑर्गेनाइज कंपनी के माध्यम से लगभग 9।5 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरे खरीदने हेतु राशि उपलब्ध कराई गई थी।
कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
इसके बावजूद अब तक गांव के प्रमुख स्थानों और चौकचौराहों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इस संबंध में तहसीलदार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा पंचायत समिति के गुट विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र कैमरे लगाने की मांग भी की गई थी, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
यवतमाल में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
नासिक मनपा का बड़ा फैसला: विश्व बैंक की मदद से शहर में लगेंगे 2.5 लाख स्मार्ट वाटर मीटर, राजस्व घाटा होगा कम
यवतमाल में बढ़ा जलसंकट का खतरा, 73 जल परियोजनाओं में केवल 33.70% जलसंग्रह शेष
ये भी पढ़े: पुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
कैमरे होने पर पुलिस को कार्रवाई में मदद मिलती
सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल नागपूरे ने कहा कि यदि गांव के प्रमुख चौकचौराहों पर समय रहते सीसीटीवी कैमरे लगाए गए होते, तो पुलिस को अज्ञात चोरों की पहचान करने में आसानी होती। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
Devhadi theft case cctv demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Radar Attack: ईरान ने बहरीन और कुवैत में तबाह किए अमेरिकी रडार, सैटेलाइट से खुलासा
Jun 14, 2026 | 08:40 AMIran Conflict Anniversary: राष्ट्रपति पेजेश्कियान का संबोधन, एकता-सुरक्षा है ईरान की असली ताकत
Jun 14, 2026 | 08:26 AMवर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
Jun 14, 2026 | 08:25 AMजुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
Jun 14, 2026 | 08:23 AMUS-ईरान डील आज: परमाणु हथियारों पर लगेगी स्थायी रोक, ट्रंप का दावा- समझौता होते ही खुलेगा होर्मुज
Jun 14, 2026 | 08:22 AMयवतमाल में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Jun 14, 2026 | 08:10 AMरामदास आठवले का शरद पवार को बड़ा ऑफर, बोले- कांग्रेस नहीं, RPI के साथ आइए
Jun 14, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM












