-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Despite Protests Reflectors Continue To Be Installed On Vehicles
विरोध के बावजूद वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना जारी, भंडारा के लोगों ने जताई आपत्ति
- Written By: आंचल लोखंडे
Reflectors: भंडारा जिले में वाहनों पर रिफ्लेक्टर और हेडलाइट पर काली पट्टी लगाने के नाम पर चल रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद शुल्क लेकर रिफ्लेक्टर लगाना जारी है।

विरोध के बावजूद वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना जारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा जिले में वाहनों पर रिफ्लेक्टर और हेडलाइट पर काली पट्टी लगाने के नाम पर चल रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद वाहनों से शुल्क लेकर रिफ्लेक्टर लगाना जारी है। गाज़ियाबाद निवासी पवनकुमार तोमर और वीरेंद्रकुमार तोमर को भंडारा पुलिस की विशेष शाखा ने यह कार्य करने की अनुमति दी है। इसके तहत दोनों व्यक्तियों द्वारा साकोली तहसील के सेंदुरवाफा टोल प्लाज़ा के पास वाहनों को रोककर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं।
हालांकि वाहन मालकों ने रिफ्लेक्टर लगाने वालों से आदेश मांगने पर वे उसे दिखने में असमर्थ रहे। दोपहिया, तीनपहिया, ट्रैक्टर, ट्राली, बैलगाड़ी और हाथठेले पर यह कार्य निशुल्क है, जबकि कारों से 100 रुपये और भारी वाहनों से 200 रुपये लिया जा रहा है। किसी मामले में शुल्क अधिक भी लिया जा रहा है ऐसी शिकायत है। नागरिकों ने इस पर आपत्ति जताई है।
सुशिक्षित बेरोजगार संस्थाओं को काम सौंपे
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास मदनकर ने कहा कि इस कार्य को जिले की सुशिक्षित बेरोजगार संस्थाओं को सौंपा जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। तोमर बंधुओं द्वारा दी जाने वाली रसीद पर न तो किसी पंजीकृत संस्था का नाम, क्रमांक या पता है और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग का सही क्रमांक। हालांकि विकास मदनकर ने कहा की विधायक परिणय फुके और पालकमंत्री द्वारा इस प्रक्रिया को रोकने के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन पुलिस विभाग की शह पर यह कार्य अभी भी शुरू है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
Bhandara News: भंडारा में किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए सख्त अभियान, 39 लाइसेंस निलंबित
Bhandara News: लाखनी में नाबालिग से कराई नाली सफाई, हादसे में छात्र ने गंवाया पैर का अंगूठा
Bhandara News: तुमसर-मोहाड़ी-रोहा-मुंढरी मार्ग पर सुबह एसटी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज
ये भी पढ़े: ड्रोन की नजर से नहीं बचेगी शराब भट्ठियां, जलालखेड़ा पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा
मदनकर ने मांग की कि यदि रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है तो टेंडर प्रक्रिया अपनाकर स्थानीय संस्थाओं को अवसर दिया जाए। भंडारा में भी ऐसी अनुभवी संस्थाएं हैं जिन्होंने इसके पहले यह कार्य किया है। इससे रोजगार सृजन होगा और बाहरी लोगों द्वारा की जा रही मनमानी एवं लूट पर रोक लगेगी।
वैध अनुमति पत्र नहीं दिखाया
दिनेश गहाने नामक एक वाहन चालक ने शुक्रवार को बताया कि भंडारा-गोंदिया सीमा पर रोड सेफ्टी के नाम पर कुछ लोगों ने रोककर 300 रुपये की मांग की। जब उन्होंने वैध अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो उनके पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। इस प्रकार वाहन चालकों को रोककर धन की मांग करना पूर्णतः अवैध है, जिससे वहाँ चालकों में आक्रोश फैल गया है। प्रशासन से मांग की गई है कि इस मामले की तुरंत गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
Despite protests reflectors continue to be installed on vehicles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Jul 14, 2026 | 10:38 AMउज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
Jul 14, 2026 | 10:38 AMगोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
Jul 14, 2026 | 10:37 AMहमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Jul 14, 2026 | 10:36 AMNepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता
Jul 14, 2026 | 10:34 AMमुंबई AC लोकल में घुटन से बिगड़ी 3 यात्रियों की तबीयत, टिटवाला-CSMT ट्रेन का AC सिस्टम हुआ फेल
Jul 14, 2026 | 10:31 AMउज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
Jul 14, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














