-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhhandara Fake Disabled Certificate Case Action Against Two Gramsevaks Investigation On Hundreds
फर्जी दिव्यांग मामला: 2 ग्रामसेवकों पर कार्रवाई, सैकड़ों जांच के घेरे में, मुंढे ने दिए निर्देश
- Written By: आंचल लोखंडे
Fake Disability Certificate Scam : भंडारा में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र घोटाले का खुलासा। दो ग्रामसेवकों पर कार्रवाई, सैकड़ों कर्मचारी जांच के घेरे में। तुकाराम मुंढे के आदेश से में हड़कंप मचा है।

फर्जी दिव्यांग मामला: 2 ग्रामसेवकों पर कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Crime: भंडारा जिले में दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच का मामला तूल पकड़ने के बाद पहली बार फर्जी दिव्यांग कर्मचारी पकड़े गए हैं। दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन ने सभी विभागों में ऐसे मामलों की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें जिला परिषद प्रशासन सबसे अधिक सक्रिय दिखाई दे रहा है। अब तक हुई जांच में दो ग्रामसेवकों के फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र सामने आए हैं, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। दोनों को नोटिस जारी कर उनकी सेवा अवधि में प्राप्त वेतन की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, जिला परिषद प्रशासन के अधीन कुल 323 दिव्यांग अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 169 शिक्षक, 113 शिक्षकेत्तर कर्मचारी और 41 ग्रामसेवक शामिल हैं, जिन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्त किया गया है। इन सभी के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए प्रस्ताव जिला शल्य चिकित्सक के पास भेजा गया है। आदेशों के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को स्वयं अपने प्रमाणपत्र की जांच कराकर रिपोर्ट संबंधित विभाग प्रमुख को सौंपनी थी।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी
अब तक 41 ग्रामसेवकों में से केवल 20 ने जांच कराई है, जिनमें से दो के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। शेष ने अभी तक रिपोर्ट जमा नहीं की है। इस कारण प्रशासनिक तंत्र में खलबली मच गई है और कई कर्मचारी भय के माहौल में हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाया है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
नवेगांवबांध में पुलिस की मोहल्ला बैठक, चोरी और साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए अहम सुझाव
दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा
राज्य दिव्यांग कल्याण आयुक्त तुकाराम मुंढे ने पदभार संभालते ही राज्यभर में फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच के आदेश जारी किए थे। उसी के तहत भंडारा जिले में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। मुंढे के आदेश सभी विभागों के लिए अनिवार्य हैं, जिसके चलते अब राजस्व और पुलिस विभाग में भी दिव्यांग कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।इस अभियान का उद्देश्य उन फर्जी कर्मचारियों को चिन्हित करना है जिन्होंने झूठे प्रमाणपत्रों के बल पर न केवल नौकरी प्राप्त की, बल्कि पदोन्नतियाँ भी हासिल कीं। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से वास्तविक दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा होगी और उन्हें उनका उचित हक मिलेगा।
ये भी पढ़े: नागपुर के 22 मंडल अधिकारी बने नायब तहसीलदार, मंत्री बावनकुले की पहल पर प्रमोशन, 30 दिन में जॉइनिंग
प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में कार्रवाई
भंडारा में यह मुद्दा पिछले तीन वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता विजय क्षीरसागर द्वारा लगातार उठाया जा रहा था। उन्होंने कई बार संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायतें की थीं। अब जब दिव्यांग आयुक्त ने राज्यव्यापी जांच का आदेश दिया है, तो क्षीरसागर की मांग सही साबित हुई है। जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी तंत्र में जगह बनाने वाले कर्मचारियों की संख्या कम नहीं है। आगामी कुछ दिनों में और नाम उजागर होने की संभावना है। यह कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Bhhandara fake disabled certificate case action against two gramsevaks investigation on hundreds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














