-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Vegetable Market In Pipri Meghe Minister Dr Pankaj Bhoir Ordered
पिपरी मेघे में बनेगी सब्जी मंडी, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिए आदेश, अजय गोलकार की पहल रंग लाई
- Written By: आकाश मसने
Wardha News: वर्धा के पिपरी (मेघे) में सर्वे नं. 35 की 0.20 हे. सरकारी जमीन पर सब्जी मंडी बनेगी। यह निर्णय अजय गोलकार के प्रयासों से संभव हुआ, जिससे नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मंत्री पंकज भोयर को ज्ञापन सौंपते अजय गोलाकार (फोटो नवभारत)
Vegetable Market In Pipri Meghe: वर्धा शहर से सटे पिपरी (मेघे) के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां के सर्वे नंबर 35 की सरकारी जमीन पर 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में बड़ी सब्जी मंडी बनाई जाएगी। यह निर्णय स्थानीय पूर्व सरपंच और वर्तमान सदस्य अजय गोलकार की लगातार मांग और प्रयासों के बाद लिया गया है।
पिपरी मेघे ग्राम पंचायत क्षेत्र में तेजी से नागरीकरण बढ़ रहा है। इस क्षेत्र से समृद्धि महामार्ग और तुलजापुर-नागपुर हाईवे गुजरता है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, पॉलिटेक्नीक कॉलेज, अस्पताल और स्कूलों की मौजूदगी से यहां परिवहन का दबाव भी अधिक है।
गोलकार और वरटकर ने की पहल
देखा जाता है कि आर्वी मार्ग पर शाहू अस्पताल से कारला चौक तक दोनों ओर सब्जी की अस्थायी दुकानें लग जाती हैं। इससे ग्राहकों की भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम, हादसे और विवाद की स्थितियां पैदा होती थीं। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत सदस्य अजय गोलकार और समाजसेवी अजय वरटकर ने मुंबई जाकर सचिवालय में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर से चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
उन्होंने स्थानीय नागरिकों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। मामले की गंभीरता समझते हुए पालकमंत्री डॉ. भोयर ने तुरंत संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
यह भी पढ़ें:- Viral Video: हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में ट्रक लूटते दिखे चोर, पीछे से आ रहे ट्रक वाले ने किया कुछ ऐसा
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरी झंडी
पालकमंत्री के निर्देश पर महाराष्ट्र राजस्व अधिनियम 1966 की धारा 20, 31 और 40 तथा जमीन राजस्व अधिनियम 1971 की धारा 5 और 6 के तहत शासन की मान्यता मिल गई है। अब पिपरी मेघे के सर्वे नंबर 35 पर सब्जी मंडी निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे न केवल सब्जी विक्रेताओं और खरीदारों को सुव्यवस्थित जगह मिलेगी बल्कि मार्ग पर होने वाली अव्यवस्था और हादसों की समस्या भी दूर होगी।
Vegetable market in pipri meghe minister dr pankaj bhoir ordered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














