Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में हादसों वाला रविवार! तीन अलग-अलग एक्सीडेंट में 1 बाइक चालक की गई जान, दो लोग हुए घायल

Bhandara Road Accidents: भंडारा जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 12:50 PM

रोड एक्सीडेंट की तस्वीरें (सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

3 Road Accidents In Bhandara: भंडारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तुमसर तहसील के गणेशपुर क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 ट्रकों की भिड़ंत में एक क्लीनर घायल हो गया, जबकि जवाहरनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकराने पर एक अन्य ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इन घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा और अवैध रेत परिवहन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

दूसरी घटना में जवाहरनगर थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक (क्र.MH40 CD-6781) के चालक अमजद खान अजीज खान (49) ने सुबह करीब 7:15 बजे अपनी खराब गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में पैदल चलना हुआ जानलेवा! फुटपाथों पर अतिक्रमणकारियों का राज, बीच रोड चलने को मजबूर हुए आम लोग

हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, मेंटेनेंस शुल्क पर ‘स्क्वेयर फीट फॉर्मूला’ खारिज

गड़चिरोली में पानी की टंकियों पर सुरक्षा का संकट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

गड़चिरोली के आरमोरी उपजिला अस्पताल में 100 बेड की मांग, कांग्रेस ने सरकार से की अपील

आरोपी ने वहां आने-जाने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर कोई चेतावनी या सावधानी नहीं बरती। इस लापरवाही के कारण पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन (क्र,CG 07 AV-3165) की उक्त ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मांडा (जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) निवासी वाहन चालक राजबाबू शिवभगवानदास रॉय (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। जवाहरनगर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक चालक को कुचला

तुमसर तहसील के डोंगरी बु. के समीप गणेशपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेत परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकेश अनंतराम इनवाते (24) के रूप में हुई है।

तुमसर पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकेश इनवाते अपनी मोटरसाइकिल से गणेशपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान रेत से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार

2 ट्रकों की टक्कर में क्लीनर घायल नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय

राजमार्ग पर पलाडी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास 2 ट्रकों के बीच भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे में एक ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक (क्र.MH-35-2992) नागपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्र. HR-38-X-9888) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक में सवार क्लीनर किरनापुर, जिला बालाघाट निवासी मोहम्मद समीर शेख (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bhandara three road accidents one dead two injured tumsar jawaharnagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 12:50 PM

Topics:  

  • Accident
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.