गड़चिरोली के आरमोरी उपजिला अस्पताल में 100 बेड की मांग, कांग्रेस ने सरकार से की अपील
Armori Hospital: आरमोरी अस्पताल में 50 बेड मरीजों की बढ़ती संख्या के सामने कम पड़ रहे है। कांग्रेस ने अस्पताल में 100 बेड लाने, रिक्त पद भरने व स्वतंत्र आपातकालीन एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
- Written By: अनन्या तिवारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
Armori Sub District Hospital 100 Bed Demand: आरमोरी का उपजिला अस्पताल यह गड़चिरोली, चंद्रपुर तथा भंडारा इन 3 जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्यरत है। इस अस्पताल में प्रतिदिन बडे़ पैमाने पर मरीज उपचार के लिए आने के कारण वर्तमान में 50 बेड की क्षमता कम पड़ रही है। जिससे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की है कि आरमोरी उपजिला अस्पताल को 100 बेड के अस्पताल में परिवर्तित करे।
आरमोरी के उपजिला अस्पताल में मरीजों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपजिला अस्पताल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
तीन जिलों के मरीजों का बढ़ रहा दबाव
देसाईगंज तथा आसपास के अनेक गांवों के नागरिकों के साथ-साथ चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी तहसील और भंडारा जिले की लाखांदूर तहसील के मरीज भी उपचार के लिए आरमोरी आते हैं। इसके कारण अस्पताल पर मरीजों का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। कई बार पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में मरीजों को उपचार के लिए गड़चिरोली के जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सांसदों तक तो ठीक, विधायकों की क्या जरूरत?’; शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर बीजेपी MLA आशीष देशमुख ने उठाया सवाल
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर किया कब्जा! नासिक में BJP के बागी ने बिगाड़ा खेल
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जुलाई को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, अबू धाबी के लिए टिकट बिक्री शुरू
MP विधानसभा: 1479 सवालों पर सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का प्रहार, अब हर लंबित प्रश्न का होगा हिसाब!
आरमोरी तहसील की जनसंख्या काफी अधिक है, लेकिन यहां केवल 50 बिस्तरों वाला उपजिला अस्पताल ही संचालित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
मरीज और रिश्तेदारों को कई समस्याएं
मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित सुविधाओं के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर इसे 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, सोनोग्राफी विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट (औषध निर्माता), दंत चिकित्सक तथा अन्य महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को शीघ्र भरकर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
यह भी पढ़ें गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
एंबुलेंस सेवा को लेकर भी शिकायतें
वहीं, वर्तमान में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतें नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही हैं। इसके कारण दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसलिए आरमोरी उपजिला अस्पताल के लिए एक स्वतंत्र एवं त्वरित आपातकालीन एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
इन सभी समस्याओं की ओर सरकार का तत्काल ध्यान लाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर विश्वेश्वर दरो, स्वनिल ताडाम, अजय रामटेके, चारुदत्त राऊत, विशाल उसेंडी, कालीदास उसेंडी, खेमराज प्रधान, मुन्ना सिंह चंदेल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
