- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Shanti Nagar Youth Attack Old Enmity Police Case Registered
भंडारा में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी
भंडारा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार। अन्य घटनाओं में भी मारपीट और चोरी की वारदातें शामिल हैं।

Bhandara Crime News In Hindi: महाराष्ट्र के भंडारा शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शांति नगर इलाके से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार (काते) से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुनानक वार्ड के शांति नगर निवासी इरफान अली मुसर्रफ अली सय्यद (38) अपने एक दोस्त के साथ इलाके के एक लेआउट पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बेला निवासी मुख्य आरोपी राहुल शंकर टांगले (33) अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां आ धमका।
जब इरफान अली ने राहुल से वहां आने का कारण पूछा, तो राहुल अपना आपा खो बैठा। आरोपी ने पुरानी बातों को निकालते हुए कहा, “तूने मुझे सुबह गाली क्यों दी थी? अब मैं तुझे सबक सिखाता हूं।” इतना कहते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
पुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी
ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
बचाव में कटी हाथ की उंगली
विवाद बढ़ने पर आरोपी राहुल टांगले ने अपने पास छिपाकर रखा ‘काता’ (एक प्रकार का धारदार हथियार) निकाला और इरफान पर पीछे से हमला करने के लिए दौड़ा। जानलेवा वार से बचने के लिए इरफान ने अपना दाहिना हाथ बीच में डाल दिया। प्रहार इतना तेज था कि इरफान के दाहिने हाथ की छोटी उंगली गंभीर रूप से कट गई और वह खून से लथपथ हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिसिया कार्रवाई
घायल इरफान अली ने तुरंत भंडारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित की मौखिक शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी राहुल टांगले और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शांति नगर इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- पुणे पुलिस की ‘रील स्टार’ लेडी कांस्टेबल और PSI ने महिला प्रिंसिपल को किया ब्लैकमेल, 7 लाख की वसूली से हड़कंप
मामूली बात पर लाठी से प्रहार
वहीं एक अन्य घटना में भंडारा जिले के लाखनी तहसील के कवडसी में घर के निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी से हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शरद नारायण बुरडे (41) अपने घर के पीछे बाथरूम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी डुलीचंद आनंदराव बुरडे (42) ने उन्हें रोक लिया।
आरोपी ने शरद से पूछा कि उसके घर के कॉलम से लगा हुआ कांक्रीट का मसाला क्यों तोड़ा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपी डुलीचंद ने अपना आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए पोर्च में रखी लाठी उठाई और उससे शरद के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पीड़ित की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Bhandara shanti nagar youth attack old enmity police case registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सबरीमाला से लेकर महिला आरक्षण तक, Shashi Tharoor का सरकार पर साधा निशाना
Apr 09, 2026 | 05:57 PMSambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
Apr 09, 2026 | 05:54 PMHyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Apr 09, 2026 | 05:53 PMनए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव
Apr 09, 2026 | 05:52 PMअसम में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 84% से ज्यादा मतदान, केरल और पुडुचेरी में भी कांटे की टक्कर
Apr 09, 2026 | 05:51 PMSunil Gavaskar ने डेविड मिलर का किया समर्थन, बताया- क्यों आखिरी गेंद पर लिया था यह फैसला
Apr 09, 2026 | 05:44 PMमेरी जिंदगी के सिर्फ 3-6 महीने बचे थे…युवराज सिंह ने कैंसर के दिनों को याद कर बताया डॉक्टर का वो खौफनाक जवाब
Apr 09, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













