-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara School Entry Festival Free Books Uniforms 2026
भंडारा जिले के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 1,290 स्कूलों में प्रवेशोत्सव की भव्य तैयारी
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara School News: भंडारा जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल 30 जून से फिर शुरू होंगे। पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत, मुफ्त किताबें और गणवेश वितरण किया जाएगा।

भंडारा स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bhandara School Entry Festival: लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश (धूपकालीन छुट्टियों) के बाद मंगलवार, 30 जून को भंडारा जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल एक बार फिर बच्चों की चहचहाहट और उत्साह से गुलजार होने जा रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए खुशनुमा और यादगार रहे, इसके लिए शिक्षा विभाग ने अपनी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। जिले के कुल 1,290 स्कूलों में पहले दिन ‘शाला प्रवेशोत्सव’ मनाने की भव्य तैयारी की गई है।
इन 1,290 स्कूलों में जिला परिषद (जिप) के 794 स्कूल, 321 निजी अनुदानित स्कूल, 20 नगर पालिका स्कूल तथा आदिवासी विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य निजी संस्थाओं द्वारा संचालित स्कूल शामिल हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के मार्गदर्शन में स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई है।
सभी स्कूलों में पेयजल (पीने के पानी), बिजली व्यवस्था, शौचालयों की सफाई और कक्षाओं के रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तैयारियों पर पैनी नजर रखने के लिए जिला और तहसील स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष (वॉर रूम) सक्रिय किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
Pune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
तिलक और आरती के साथ होगा नौनिहालों का आत्मीय स्वागत
पहले दिन स्कूल आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों के मुख्य प्रवेश द्वारों को आकर्षक रंगोली, गुब्बारों और तोरण से सजाया गया है। कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों का तिलक लगाकर, गुलाब का फूल देकर और आरती उतारकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए बच्चों के पैरों के निशान (फुटप्रिंट्स) कागज पर लेकर उनके माता-पिता को सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही, बच्चों का मुंह मीठा कराकर उनके स्कूली सफर की मधुर शुरुआत की जाएगी।
प्रशासन के निर्देशानुसार, पहले दिन पढ़ाई का कोई मानसिक दबाव न देते हुए केवल परिचय सत्र, मनोरंजक खेल और अनौपचारिक बातचीत के जरिए स्कूल के माहौल को आनंदमयी बनाया जाएगा। सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत पहले ही दिन सभी विद्यार्थियों को मुफ्त किताबों के सेट और पात्र छात्रों को स्कूल ड्रेस (गणवेश) दी जाएगी।
स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच और ग्रामवासी भी स्कूलों में उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे। इसके अलावा, शिक्षकों द्वारा शत-प्रतिशत नामांकन (एडमिशन) सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया जा रहा है।
शासकीय और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस वर्ष स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से निःशुल्क गणवेश का वितरण किया जाएगा। भंडारा जिले के कुल 55 हजार 441 पात्र विद्यार्थियों के लिए 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार 480 रुपये का वित्तीय फंड मंजूर किया गया है। इस योजना में समग्र शिक्षा अभियान, राज्य सरकार और ‘पीएमश्री’ (PMSHRI) स्कूलों के छात्रों को शामिल किया गया है। यह फंड सीधे स्कूल समितियों के बैंक खातों में भेजे जाने के कारण स्थानीय स्तर पर कपड़ों की खरीदी कर पहले ही दिन बच्चों को यूनिफॉर्म बांट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
93 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेंगी मुफ्त किताबें
नए शैक्षणिक वर्ष में विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए वितरण अभियान पूरा कर लिया गया है। जिले की सातों तहसीलों में कुल 93 हजार 194 लाभार्थी छात्र-छात्राओं के लिए 5 लाख 47 हजार 827 किताबों की मांग दर्ज की गई थी। इसमें से 5 लाख 29 हजार 207 पुस्तकें तहसील स्तर पर प्राप्त हो चुकी हैं, जो कुल मांग का 96।60 प्रतिशत है। शेष बचीं केवल 18 हजार 620 किताबें भी बालभारती से प्राप्त होते ही जल्द वितरित कर दी जाएंगी।
Bhandara school entry festival free books uniforms 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा जिले के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 1,290 स्कूलों में प्रवेशोत्सव की भव्य तैयारी
Jun 30, 2026 | 08:38 AMIIT पटना और खड़गपुर में आधे से ज्यादा पद खाली, क्या संकट में है 1.35 लाख छात्रों का भविष्य?
Jun 30, 2026 | 08:37 AMबारिश में भी भरें जायेंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
Jun 30, 2026 | 08:30 AMजबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस
Jun 30, 2026 | 08:30 AMगड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
Jun 30, 2026 | 08:25 AMPune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
Jun 30, 2026 | 08:19 AMCocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार
Jun 30, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM












