-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli School Entry Festival Books Uniforms 2026
गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
- Written By: केतकी मोडक
Gadchiroli School News: गड़चिरोली जिले में 30 जून से स्कूलों की नई शुरुआत हो रही है। पहले दिन 12,420 से अधिक नए विद्यार्थियों का स्वागत, किताबें और गणवेश दिए जाएंगे।

गडचिरोली स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Gadchiroli School Re-Opening: ग्रीष्मकालीन अवकाश (धूपकालीन छुट्टियों) के बाद मंगलवार, 30 जून से गड़चिरोली जिले के स्कूलों में फिर एक बार बच्चों की धमाचौकड़ी शुरू होने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष 12 हजार 420 से अधिक बच्चे जीवन में पहली बार स्कूल में कदम रखेंगे। इन नौनिहालों के स्वागत के लिए जिलेभर में ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का व्यापक नियोजन पूरा कर लिया गया है और स्कूलों को आकर्षक ढंग से रंगा-पोता गया है। जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने इस प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के भी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगोली, फूलों की सजावट और विविध आकर्षक उपक्रमों की तैयारी की गई है। सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को एक आनंददायी वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि वे शिक्षा की एक मधुर शुरुआत कर सकें। प्रवेशोत्सव के मद्देनजर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि विभिन्न स्कूलों का दौरा करेंगे और नए दाखिल हुए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करेंगे।
विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह तैयार
जिला परिषद गड़चिरोली शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) बाबासाहेब पवार ने कहा है कि “स्कूल आने वाले बच्चों के स्वागत के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ‘स्कूल प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से बच्चों का आनंददायी माहौल में स्वागत किया जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (दर्जायुक्त शिक्षा) के बल पर जिला परिषद के स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाना है। सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों को किताबें तथा गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित किए जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Pune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
नवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
संभाजीनगर के लेमन ट्री होटल में युवकों का हाईवोल्टेज ड्रामा: नियम टोकने पर स्टाफ को पीटा, 9 पर केस दर्ज
61 हजार 225 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण
नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कक्षा 1ली से 8वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश देने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष विद्यार्थियों को नियमित शालेय गणवेश के साथ-साथ ‘स्काउट गाइड’ का गणवेश भी उपलब्ध कराया जाएगा। गड़चिरोली जिले के कुल 61 हजार 225 विद्यार्थियों को इस कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ मिलने वाला है, जिसमें ‘पीएमश्री’ (PMSHRI) स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।
प्रवेशोत्सव को यादगार बनाने के लिए कक्षाओं और स्कूल परिसरों को सुशोभित किया गया है। बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि और आकर्षण बढ़ाने के लिए पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों के कदमों के निशान (फुटप्रिंट्स) भी कागजों पर अंकित किए जाएंगे, जिससे उनका पहला कदम हमेशा के लिए यादगार बन सके।
यह भी पढ़ें:- 3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
पहले ही दिन छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
इस योजना से अभिभावकों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ काफी कम हो गया है। कक्षा 1ली से 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बालभारती (पाठ्यपुस्तक मंडल) की ओर से प्राप्त हुईं सभी किताबें समय रहते स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं। इसके तहत जिले में कक्षा 1ली से 8वीं के कुल 1 लाख 9 हजार 500 विद्यार्थियों को स्कूल के पहले ही दिन निःशुल्क किताबों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
Gadchiroli school entry festival books uniforms 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत
Jun 30, 2026 | 08:25 AMPune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
Jun 30, 2026 | 08:19 AMCocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार
Jun 30, 2026 | 08:18 AMट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, यौन हमला मामले में नहीं मिली राहत, 43 करोड़ का जुर्माना बरकरार
Jun 30, 2026 | 08:17 AMनवभारत संपादकीय: विदेश जाने की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, युवाओं के लिए सबक
Jun 30, 2026 | 08:16 AMपंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
Jun 30, 2026 | 08:15 AMSalt Astrology Tips: नमक के ये 5 उपाय जरूर अपनाएं, संकट होंगे दूर, ग्रह-दोष से मिलेगी मुक्ति
Jun 30, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM











