-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Scholarship Scam 29 Lakh Nsp Udise Code Fraud
भंडारा में 29, 60 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला उजागर, 227 फर्जी छात्रों का खुलासा
National Scholarship Portal: भंडारा जिले के मोहाडी में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर UDISE कोड का दुरुपयोग कर 227 फर्जी छात्रों के नाम पर 29.60 लाख रुपये का घोटाला उजागर हुआ है।

Scholarship Scam (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Scholarship Scam: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत मोहाडी स्थित एक निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के यूडायस कोड का दुरुपयोग कर फर्जी संस्था प्रमुखों के नाम दर्ज कर शासन को 29 लाख 60 हजार 100 रुपये का चूना लगाया गया। इस हाईप्रोफाइल घोटाले के उजागर होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग नागपुर के सहसंचालक संतोष चव्हान की शिकायत पर मोहाडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अमरावती निवासी शिकायतकर्ता संतोष बापूजी चव्हान 52 वर्तमान में नागपुर विभाग के उच्च शिक्षा सहसंचालक के पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नागपुर विभाग के छह जिलों के वरिष्ठ महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों को अनुदान वितरण व सेवा संबंधी काम देखना शामिल है।
स्कॉलरशिप घोटाले में बड़ा खुलासा
शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 और 2022-2023 के दौरान नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकृत संस्थानों की प्रत्यक्ष जांच करने के निर्देश उनके कार्यालय को प्राप्त हुए थे। इसी आदेश के तहत प्रशासनिक अधिकारी शंकर बर्गे और वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र परतेकी ने मोहाडी स्थित स्व. तुलसीराम तितरमारे निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई का प्रत्यक्ष दौरा कर जांच की।
सम्बंधित ख़बरें
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
अकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
महाराष्ट्र बनेगा बायोप्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग हब! महायुति सरकार का 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य
OTP से किया गया फर्जी सत्यापन
227 फर्जी छात्रों का खुलासा जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि शासन से प्राप्त सूची के अनुसार 227 छात्रों ने इस प्रशिक्षण संस्थान के लॉगइन का उपयोग कर स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भरे थे और छात्रवृत्ति का लाभ भी उठाया था।
हालांकि, जब टीम ने संस्थान के वास्तविक रिकॉर्ड और हाजिरी रजिस्टर की जांच की, तो सामने आया कि ये 227 छात्र शैक्षिक वर्ष 2021-22 और 2022-23 में इस संस्था में नामांकित ही नहीं थे। मामले की गहराई से जांच करने पर खुलासा हुआ कि जालसाजों ने स्व। तुलसीरामजी तितरमारे निजी आईटीआई के यूडायस कोड का दुरुपयोग किया था।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
ओटीपी से हुआ फर्जी सत्यापन
पोर्टल पर संस्था के वास्तविक प्रमुख कृणाल भोंगाडे के स्थान पर शंतुकराव हंबर्डे और मूल इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर भूषण तितरमारे की जगह जरीना खातून के नाम से फर्जी पद और प्रोफाइल तैयार किए गए। इन फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से ओटीपी और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर 227 बोगस छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म स्वीकृत कराए गए।
जांच में बड़ा खुलासा
इस तरह आरोपियों ने शासन के खाते से 29,60,100 रुपये की राशि आहरित कर सरकार के साथ बड़ी धोखाधड़ी की। उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने इस फर्जीवाड़े की पुष्टि करने के बाद, सहसंचालक संतोष चव्हान ने मोहाडी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस स्कॉलरशिप घोटाले की आगे की कमान संभालते हुए थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक बेलखेडे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
Bhandara scholarship scam 29 lakh nsp udise code fraud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इछावर में एम्बुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’, मरीजों की जगह ढोए जा रहे बच्चे; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
Jul 03, 2026 | 05:39 PMताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
Jul 03, 2026 | 05:39 PMओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 05:37 PMBengaluru Daycare Case: मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
Jul 03, 2026 | 05:35 PMदतिया: इंदरगढ़ कॉलेज में कोर्स बढ़ाने की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, विधायक प्रदीप अग्रवाल का पुतला दहन
Jul 03, 2026 | 05:33 PMहैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
Jul 03, 2026 | 05:29 PMसागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप
Jul 03, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM












