Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश से हुई क्षति, पर मिट्टी में नमी हो रही संजीवनी साबित, 15000 हेक्टेयर बढ़ेगा रबी का रकबा

Bhandara Agriculture News: भंडारा जिले में बारिश से हुई नमी रबी सीजन के लिए संजीवनी साबित। 15,000 हेक्टेयर बढ़ेगा रबी रकबा, गेहूं-चना की बुआई में तेजी, उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 11, 2025 | 04:27 PM

बारिश से हुई क्षति, पर मिट्टी में नमी हो रही संजीवनी साबित (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: पिछले महीने हुई बेमौसम वर्षा ने जहां खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, वहीं उसी बारिश से जमीन में हुई नमी अब रबी सीजन के लिए संजीवनी साबित हो रही है। खरीफ की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है और खेतों में मौजूद नमी के कारण रबी बुआई को रफ्तार मिल रही है। कृषि विभाग के अनुमान के अनुसार इस वर्ष जिले में कुल 86,174 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुआई होने जा रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 हजार हेक्टेयर अधिक है।

अगस्त व सितंबर की अतिवृष्टि से कई क्षेत्रों में धान की फसलें पानी में डूब गई थीं।किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन इसी बारिश ने जमीन में जो नमी पैदा की, वह अब रबी सीजन के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जिले के प्रमुख जलाशयों, तालाबों व सिंचाई परियोजनाओं  में पर्याप्त जल संग्रह है, जिससे रबी फसलों के विकास और उत्पादन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

चना और गेहूं की बुआई तेजी से आगे बढ़ रही

खरीफ की कटाई और बेमौसम बारिश के कारण रबी बुआई की शुरुआत कुछ देर से हुई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम स्थिर रहने और मिट्टी में नमी बढ़ने से किसान बड़े पैमाने पर बुआई में जुट गए हैं। हल्के और मध्यम धान की कटाई शुरू हो गई है, जबकि चना और गेहूं की बुआई तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक जिले में 1198.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली

भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

इमारतों की ओसी पर सरकार का फैसला, सर्वे के बाद रहिवासियों को मिलेंगी नियमित पानी व अन्य सुविधाएं

किसानों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के निर्देश

कृषि विभाग के अनुसार रबी फसलों के लिए आवश्यक बीज व खाद जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस बार सिंचाई सुविधा बेहतर होने और बाजार में स्थिर भाव रहने से किसानों का रुझान गेहूं की ओर बढ़ा है। चना का क्षेत्र पिछले वर्ष के 16,478 हेक्टेयर से बढ़कर 17,300 हेक्टेयर होने का अनुमान है, जबकि गेहूं का क्षेत्र 12,339 हेक्टेयर से बढ़कर 14,000 हेक्टेयर तक पहुंच सकता है.

रबी सीजन काफी उम्मीदें

जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने ने कहा कि भंडारा जिले की वर्तमान मौसम स्थिति, मिट्टी में नमी और जलसंग्रह की उपलब्धता को देखते हुए इस वर्ष का रबी सीजन काफी उम्मीदें लेकर आया है।अतिवृष्टि से भले ही खरीफ फसलें प्रभावित हुई हों, लेकिन इसी नमी से रबी की फसलों में सुधार होगा।मौसम स्थिर रहा तो गेहूं, चना, मक्का और राई के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी संभव है।

ये भी पढ़े: नामांकन शुरू, टिकट पर सवाल! भंडारा चुनाव में महायुति-महाविकास आघाड़ी में मतभेद खुलेआम

रबी सीजन काफी उम्मीदें

भंडारा जिले की वर्तमान मौसम स्थिति, मिट्टी में नमी और जलसंग्रह की उपलब्धता को देखते हुए इस वर्ष का रबी सीजन काफी उम्मीदे लेकर आया है।अतिवृष्टि से भले ही खरीफ फसले प्रभावित हुई है, लेकिन इसी नमी से रबी की फसलों में सुधार होगा।मौसम स्थिर रहा तो गेहूं, बना, मक्का और राई के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी संभव है। अब तक जिले में 1198.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कृषि विभाग के अनुसार रबी फसलों के लिए आवश्यक बीज व खाद जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, साथ ही सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

राई और मक्का में बड़ी बढ़त

इस बार सिंचाई सुविधा बेहतर होने और बाजार में राई और मक्का में बड़ी बढ़त इस वर्ष राई की बुआई में सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज होने जा रही है। पिछले वर्ष जहां 1.382 हेक्टेयर में राई की फसल ली गई थी, वहीं इस बार यह क्षेत्र बढ़कर लगभग 10,000 हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान है।इसी तरह मक्का का क्षेत्र 2,134 हेक्टेयर से बढ़कर 4,000 हेक्टेयर होने की संभावना है, इसके अलावा बटरा 8,720 हेक्टेयर, सब्जीभाजी 5,200 हेक्टेयर, मूंग 5.695 हेक्टेयर, मसाला फसले 2.744 हेक्टेयर, अन्य फसलें 1,894 हेक्टेयर तथा गन्ना 471 हेक्टेयर क्षेत्र में लिया जाएगा।

Bhandara rabi crop increase rainfall soil moisture agriculture update 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.