गड़चिरोली जिले के 5 उन्नत किसानों का विदेश अभ्यास दौरे के लिए चयन

Gadchiroli Tarmers Study Tour: गड़चिरोली जिले के पाँच प्रगतिशील किसानों का विदेश अभ्यास दौरे के लिए चयन। यूरोप, जापान, मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस में आधुनिक खेती तकनीक सीखेंगे।
गड़चिरोली जिले के 5 उन्नत किसानों का विदेश अभ्यास दौरे के लिए चयन
गड़चिरोली जिले के 5 उन्नत किसानों का विदेश अभ्यास दौरे के लिए चयन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Updated on

Gadchiroli Farmers: कृषि विभाग द्वारा गड़चिरोली जिले के पांच प्रगतिशील किसानों का विदेश अभ्यास दौरे के लिए चयन किया गया है। इनमें दो राज्य स्तरीय कृषि पुरस्कार प्राप्त किसान और तीन प्रगतिशील किसान शामिल हैं। इस दौरे का उद्देश्य किसानों को विदेशों में प्रचलित उन्नत कृषि तकनीक, जलसंधारण प्रणाली, सेंद्रिय (ऑर्गेनिक) खेती तथा कृषि उत्पादन के मूल्यवर्धन से संबंधित प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।

यह अभ्यास दौरा यूरोप, इज़राइल, जापान, मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों में आयोजित किया जाएगा। किसान प्रतिनिधि मंडल इन देशों में अत्याधुनिक सिंचाई तकनीक, ग्रीनहाउस खेती, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग तथा कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी नवाचारों का प्रत्यक्ष अध्ययन करेगा।

इस दौरे के लिए गड़चिरोली जिले से निम्नलिखित पांच किसानों का चयन हुआ है

  • परशुराम कोमाजी खुणे (गुरनोली, तहसील कुरखेडा)
  • चंद्रशेखर रामदास मुरतेली (पारडी कुपी, तहसील गड़चिरोली)
  • बालकृष्ण असुराज टेंभुर्णे (गड़चिरोली शहर)
  • अरुण केवलराम हरडे (गड़चिरोली शहर)
  • विनोद रामचंद्र जक्कनवार (आमगांव, तहसील देसाईगंज)

मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस

इनमें से परशुराम खुणे, चंद्रशेखर मुरतेली और अरुण हरडे का चयन यूरोप दौरे के लिए हुआ है; विनोद जक्कनवार का चयन जापान दौरे के लिए, जबकि बालकृष्ण टेंभुर्णे का चयन मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस के अभ्यास दौरे के लिए किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा इस चयन प्रक्रिया के लिए जिलास्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों में से आधुनिक तकनीक अपनाने वाले, उत्पादन में वृद्धि और गुणवत्ता सुधार करने वाले प्रगतिशील किसानों का चयन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। इन पाँच किसानों के अनुभव से जिले के अन्य किसानों को भी प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा।

“नए अवसर होंगे निर्माण”- प्रीति हिरलकर

गड़चिरोली जिला खेती के दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन यहां के किसानों ने नवाचार और परिश्रम के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विदेश दौरे से किसानों को विश्वस्तरीय आधुनिक कृषि तकनीकों का अनुभव मिलेगा, जिससे जिले में खेती के नए अवसर और संभावनाएं विकसित होंगी, ऐसा मत जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी प्रीति हिरलकर ने व्यक्त किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com