Bhandara Crime News: जुआ और शराब अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 1.65 लाख रुपये का माल जब्त
Bhandara Police Raid: भंडारा जिले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुआ और अवैध शराब अड्डों से 1.65 लाख रुपये का माल जब्त किया गया, कई आरोपियों पर केस दर्ज।
- Written By: आंचल लोखंडे
illegal liquor seizure (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Illegal Liquor Seizure: अवैध कारोबारों पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 21 फरवरी को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ और शराब अड्डों पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने कुल 1,65,018 रुपये का माल जब्त किया।
करडी और लाखांदुर पुलिस ने जुआ अड्डों पर कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। करडी में अस्पाक शफी शेख और लाखांदुर में संदीप मधुकर राउत के पास से नकद राशि और सट्टा सामग्री बरामद की गई। दोनों मामलों में जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई कारधा और सिहोरा थाना क्षेत्रों में हुई। कारधा पुलिस ने सुरेवाड़ा में छापेमारी कर 48 हजार रुपये मूल्य का 240 किलो सड़ा महुआ और तैयार शराब सहित कुल 70,700 रुपये का माल जब्त किया। वहीं सिहोरा पुलिस ने देवानंद नागपुरे को टीवीएस मोटरसाइकिल पर 50 लीटर शराब ले जाते हुए पकड़ा, जिसमें वाहन सहित 45 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
Bhandara News: लाखनी के पालांदुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
भंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
कुल 1,64,440 रुपये की संपत्ति जब्त
इसके अलावा भंडारा शहर, मोहाड़ी, जवाहरनगर, आंधलगांव, गोबरवाही, तुमसर, साकोली, लाखनी, पवनी और अड्याल पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा। गोबरवाही पुलिस ने नाकाडोंगरी में 24 हजार रुपये का सड़ा महुआ पकड़ा, जबकि पवनी पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वे जब्त किए।
ये भी पढ़े: चेन्नई के समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा! 1 की मौत, 1 लापता; CM फडणवीस ने संभाला मोर्चा
जवाहरनगर और साकोली में महिला आरोपियों के खिलाफ भी शराब तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, जुआ अधिनियम के तहत 578 रुपये तथा शराबबंदी कानून के तहत कुल 1,64,440 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
