Mohadi police action (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara Crime News: अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, 67,000 रुपये से अधिक का माल जब्त

Bhandara Illegal Liquor: भंडारा जिले में पुलिस ने अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर 67,150 रुपये से अधिक का माल जब्त किया। मोहाडी, वरठी और करडी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई।

आंचल लोखंडे

Bhandara Police Raid: भंडारा जिले में अवैध व्यवसायों को जड़ से खत्म करने के लिए दिए गए निर्देशों के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के मोहाडी, वरठी और करडी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब अड्डों पर धावा बोलकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और निर्माण सामग्री जब्त की है।

वरठी पुलिस ने सातोना (आंबेडकर वार्ड) निवासी वामन सुखदेव पटले (38) के खिलाफ कार्रवाई की। गश्त के दौरान पुलिस ने एक नीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में करीब 25 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत 5,000 रुपये आंकी गई है।

शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी

करडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नरसिंहटोला क्षेत्र में की गई कार्रवाई में आरोपी दुर्योधन हंसराज कावडे (35) को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक प्लास्टिक डिब्बे में करीब 15 लीटर महुआ फूलों से बनी हाथभट्टी की शराब जब्त की। इसकी कीमत 3,000 रुपये बताई गई है। सबसे बड़ी कार्रवाई मोहाडी पुलिस ने की, जहां शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने डोरबाडा निवासी युवराज ब्रिजलाल देवगडे (30) को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस को शराब बनाने का मिट्टी का चूल्हा, लोहे का ड्रम, जर्मन घमेला, प्लास्टिक पाइप और ड्रम बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में कार्रवाई

इसके साथ ही 20 लीटर तैयार शराब (कीमत 4,000 रुपये) और करीब 210 किलो सड़ा हुआ महुआ (कीमत 42,000 रुपये) जब्त किया गया। आरोपी के पास से 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

मोहाडी पुलिस ने यहां से कुल 59,150 रुपये का माल जब्त किया। तीनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 67,150 रुपये का माल जब्त किया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के मार्गदर्शन में संबंधित थानों के प्रभारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा अंजाम दी गई।

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO