Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा

Bhandara ST Bus Service: आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर वारी के लिए भंडारा एसटी विभाग ने 34 विशेष बसों का संचालन किया है। श्रद्धालुओं को गांव से सीधी बस सेवा है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 24, 2026 | 01:54 PM

एसटी बस सेवा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Pandharpur Wari: आषाढ़ी एकादशी पर भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पंढरपुर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे देखते हुए एसटी महामंडल ने विशेष व्यवस्था करते हुए भंडारा विभाग से अब तक 34 विशेष बसें रवाना की हैं। इनमें 9 बसें भंडारा विभाग से संचालित की गई हैं, जबकि 25 वसें अमरावती और यवतमाल विभागों को भेजी गई हैं। इस वर्ष गांव से पंढरपुर तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। 40 या अधिक श्रद्धालुओं की सामूहिक बुकिंग पर गांव से ही बस उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण वारकरियों में उत्साह है।

वरिष्ठों को किराया में छूट यात्रा के लिए 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना के तहत निःशुल्क यात्रा, जबकि 65 से 75 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत किराया छूट दी जा रही है। बसों में स्वच्छता, कीटाणुशोधन और वापसी यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध है। अमरावती और यवतमाल विभागों को 25 बसें भेजे जाने से भंडारा जिले में अगले 5 से 6 दिनों तक कुछ मागों पर बसों की कमी रह सकती है, जिससे छात्रों और नौकरीपेशा यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है।

पंढरपुर यात्रा के लिए अतिरिक्त बसों का किया गया नियोजन

अमरावती विभाग के लिए 18 जुलाई को भंडारा, साकोली और तुमसर डिपो से 15 बसें भेजी गई। वहीं 21 जुलाई को गोंदिया, तिरोड़ा और पवनी डिपो से यवतमाल विभाग के लिए 10 बसें रवाना की गई। भंडारा विभाग की ओर से 16 से 23 जुलाई के बीच 9 विशेष बसे संचालित की गई। इनमें भंडारा से 3, तिरोड़ा से 3, तुमसर से 2 और पवनी से 1 बस शामिल है। गुरुवार को भी भंडारा, तिरोड़ा और तुमसर डिपो से 4 अतिरिक्त बसें पंढरपुर वारी के लिए रवाना की गई।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला

भंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन

मोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास

Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना

ये भी पढ़े: 12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी

यात्रियों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

एसटी महामंडल भंडारा विभाग की सहायक विभागीय नियंत्रक शीतल सिरसाट ने कहा कि पंढरपुर वारी के लिए श्रद्धालुओं को एसटी महामंडल की ओर से दी गई विशेष बस सेवा और रियायतों को बेहद उत्तम प्रतिसाद मिल रहा है। श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सहज और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। यदि आवश्यकता पड़ती है तो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का भी उचित नियोजन किया जाएगा।

Bhandara pandharpur wari special st bus service ashadhi ekadashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 01:54 PM

Topics:  

  • Ashadhi Wari
  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Pandharpur Yatra
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.