भंडारा में अवैध यात्री परिवहन पर शिकंजा, 110 वाहनों पर कार्रवाई और ₹2.92 लाख जुर्माना

Illegal Passenger Transport: भंडारा MSRTC विभाग ने अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 110 वाहनों पर कार्रवाई की और 2.92 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
bhandara illegal passenger transport action 110 vehicles fine
Traffic Rule Violation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Transport Department: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल एमएसआरटीसी के भंडारा विभाग में अवैध यात्री परिवहन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 110 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 92 हजार 50 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से यात्री ढोने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है।

हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालननागपुर एवं औरंगाबाद खंडपीठ के निर्देशानुसार, किसी भी एसटी बस स्टैंड के 200 मीटर के दायरे में निजी अवैध यात्री वाहनों का खड़ा होना या यात्रियों को चढ़ाना-उतारना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

MSRTC भंडारा विभाग का विशेष अभियान

इसी आदेश के प्रभावी पालन के लिए भंडारा विभाग में संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी मोहन कानफाडे के मार्गदर्शन में विभागीय यातायात अधिकारी शीतल शिरसाट, सुरक्षा निरीक्षक हरीश इंगोले, सहायक सुरक्षा निरीक्षक सुवर्णा सुरजुसे, शेषराव धनभाते तथा विभाग के सभी डिपो प्रबंधकों द्वारा चलाया गया। अभियान में पुलिस विभाग और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आरटीओ का भी सहयोग लिया गया।

दो चरणों में चला विशेष अभियान

भंडारा विभाग में अभियान का पहला चरण 5 जून से 15 जून तक चलाया गया था। इसके बाद 1 जुलाई से 10 जुलाई तक दस दिवसीय विशेष अभियान फिर से संचालित किया गया। इस दौरान विभाग नियंत्रक निलेश बेलसरे ने समयसमय पर समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अवैध यात्री वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

अभियान के परिणामस्वरूप बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से खड़े निजी यात्री वाहनों की संख्या में कमी आई है और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं वैध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

बारबार नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल जुर्माना वसूलने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में बारबार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियम तोड़ने वाले 110 वाहन चालकों पर जुर्माना

ऐसे वाहनों की जानकारी एकत्र की जा रही है और नियमानुसार उनके परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। गंभीर मामलों में वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से न्यायालय के आदेशों तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com