-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Obc Long March Caste Census Demand Ultimatum Collectorate Protest
Bhandara: जातिगत जनगणना के लिए OBC का महा-आंदोलन, सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम, बोले- अगर नहीं मिला कॉलम…
- Written By: प्रिया जैस
OBC Long March Bhandara: भंडारा में ओबीसी का शक्ति प्रदर्शन! जातिगत जनगणना के लिए कलेक्टर कार्यालय पर उमड़ा जनसैलाब। 52% हिस्सेदारी और 100% स्कॉलरशिप की मांग। जानें प्रमुख अल्टीमेटम।

जातिगत जनगणना के लिए OBC की हुंकार (सौजन्य-नवभारत)
Caste Based Census India: ओबीसी समाज की लंबित मांगों, खासकर जातिवार जनगणना की मांग को लेकर रविवार को भंडारा शहर में ओबीसी संघर्ष समिति के नेतृत्व में भव्य लॉन्ग मार्च निकाला गया। शहर के ऐतिहासिक दशहरा मैदान से शुरू हुआ यह मार्च जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए।
इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम न रखने के फैसले का तीव्र विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं दिया जाता, तब तक वे जनगणना प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे।
ज्ञापन सौंपा, आंदोलन तेज करने की चेतावनीः
मार्च के बाद आयोजित सभा में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजने के लिए सौंपा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
इस दौरान भगीरथ धोटे, उमेश कोर्राम, गोपाल सेलोकर, जयंत झोडे, मंगला वाडीभस्मे, ललिता देशमुख, वृंदा गायधने, भावना निकुले, शुभदा झंझाड, अनिता बोरकर, मनोज बोरकर, अरुण लुटे हजारों नागरिकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाया।
प्रमुख मांगें
- जनगणना में OBC कॉलम शामिल किया जाए
- 52% आबादी के अनुसार हिस्सेदारी
- 100% छात्रवृत्ति
- आरक्षण सीमा बढ़ाई जाए
- घुसपैठ रोकी जाए
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
नेताओं का सरकार पर जमकर हमला
इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। विपक्ष के नेताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव से पहले ओबीसी जातिवार जनगणना का वादा किया गया था, लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है। इस मार्च की खास बात महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने पीली टोपी और दुपट्टे पहनकर विरोध दर्ज कराया, जिससे पूरा शहर पीले रंग में रंगा नजर आया। जय ओबीसी, जय संविधान के नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा।
Bhandara obc long march caste census demand ultimatum collectorate protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














