Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश में नहीं होगी बिजली कटौती! भंडारा में 36 तकनीकी कार्य समय से पहले पूरे

Bhandara Mahadiscom Campaign: भंडारा जिले में मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण का मानसून पूर्व रखरखाव और मरम्मत अभियान शत-प्रतिशत सफल रहा है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 08, 2026 | 10:27 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pre Monsoon Maintenance Campaign: भंडारा जिले के बिजली उपभोक्ताओं को आगामी मानसून के दौरान बिना किसी बाधा के लगातार और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण की ओर से चलाया गया मानसून पूर्व रखरखाव और मरम्मत अभियान शत-प्रतिशत सफल रहा है। भंडारा और साकोली दोनों संभागों के अंतर्गत योजनाबद्ध सभी 36 प्रकार के तकनीकी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए गए हैं।

इस बड़ी सफलता के साथ ही महावितरण की पूरी प्रणाली अब मानसून की चुनौतियों और विपरीत मौसम का सामना करने के लिए तैयार है। तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश के कारण बिजली प्रणाली पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए महावितरण ने इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बारिश के दिनों में अक्सर पेड़ों या उनकी टहनियों के गिरने से बिजली की लाइनें टूट जाती हैं, खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, या फिर भूमिगत केबलों में पानी घुसने से बिजली गुल हो जाती है।

इन सभी संभावित खतरों को टालने के लिए बड़े पैमाने पर प्रतिबंधात्मक उपाय किए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे विश्वसनीय सेवा मिल सके। मोहाडी, भंडारा शहर, भंडारा ग्रामीण, तुमसर, पवनी, लाखांदुर, साकोली और लाखनी जैसे सभी संबंधित उप-संभागों में रखरखाव का काम तय लक्ष्य के अनुसार पूरा हुआ। भंडारा सर्कल में कुल 5,100 स्पैन पर गश्त कर पेड़ों की छंटाई का काम निपटाया गया, जिसमें भंडारा संभाग के 2,600 और साकोली संभाग के 2,500 स्पैन शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सख्त, बोले- दफ्तर नहीं, गांवों तक पहुंचे प्रशासन

पुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद जागा संभाजीनगर मनपा प्रशासन; 2 दिनों में 27 मॉल, होटल और अस्पतालों को नोटिस

अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को रोकने के लिए 1,495 पिन इंसुलेटर और 670 डिस्क इंसुलेटर बदलने का काम भी पूरी तरह संपन्न कर लिया गया है। वहीं, बिजली सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 640 डीटीसी अर्थिग, 1,190 खराब खंभे बदलने और 730 स्थानों पर एचटी लाइन गार्डिंग का काम समय पर पूरा किया गया।

गुणवत्ता सुधारने में मदद

भंडारा महावितरण अधीक्षक अभियंता राजेंद्र गिरी ने कहा है की “मानसून पूर्व चलाए गए इस व्यापक अभियान की बदौलत बिजली रिसाव (लीकेज) को कम करने और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने में बड़ी मदद मिलेगी। वितरण ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 13,533 डीटीसी ब्रीदर और एलए बदलने का काम पूरा किया गया है। जिससे इन महंगे उपकरणों का जीवनकाल बढ़ जाएगा। महावितरण की इस पूर्व-नियोजित तैयारी के कारण उपभोक्ताओं को बारिश के दिनों में बेहतर और सुरक्षित सेवा का अनुभव मिलेगा।”

हाई-टेंशन लाइनों और उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण

इस विशेष अभियान के तहत 33 केवी और 11 केवी की मुख्य बिजली लाइनों के सुदृढीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी 78 (33 केवी) और 248 (11 केवी) बिजली लाइनों की मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इसके अलावा 45 मुख्य उपकेंद्रों और 52 उपकेंद्रों में मौजूद स्टैंडबाय केबलों को भी दुरुस्त कर लिया गया है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित तकनीकी खराबी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बिजली की आपूर्ति तुरंत बहाल की जा सके।

यह भी पढे़ं:- मोहरना के खेत में चल रहा था अवैध जुआ, लाखांदुर पुलिस का एक्शन, नकदी समेत 1.98 लाख की संपत्ति बरामद

प्रमुख तकनीकी कार्यों का सारांश

तकनीकी कार्य का प्रकार भंडारा संभाग साकोली संभाग संपन्न कार्य
गश्त और पेड़ों की छंटाई 2,600 2,500 5,100
पिन इंसुलेटर रिप्लेसमेंट 800 695 1,495
डिस्क इंसुलेटर रिप्लेसमेंट 390 280 670
डीटीसी अर्थिग दुरुस्ती 350 290 640
ट्रांसफार्मर ऑयल टॉपिग 65 60 125
क्षतिग्रस्त खराब पोल बदलना 720 470 1,190
एचटी लाइन गार्डिंग सुरक्षा 420 320 740

Bhandara mahadiscom pre monsoon maintenance successful electricity supply 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.