-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Dhan Kharidi New Target Of 5 Lakh Quintals Of Paddy Procurement
भंडारा में 5 लाख क्विंटल धान खरीदी का नया लक्ष्य, भुगतान में 242 करोड़ अब भी बकाया
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: किसानों की आवाज और दबाव के बाद सरकार ने भंडारा जिले में धान खरीदी फिर शुरू की। 5 लाख क्विंटल का लक्ष्य तय, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि आधी खरीदी भी सफलता होगी।

धान खरीदी केंद्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara paddy procurement News Target: जनप्रतिनिधियों के दबाव और किसानों की लगातार उठती आवाज के चलते राज्य सरकार ने एक माह पहले बंद की गई धान खरीदी को पुनः शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। 16 सितंबर को जारी आदेश के बाद भंडारा जिले में आनन-फानन में धान खरीदी केंद्र फिर से सक्रिय कर दिए गए। इस बार सरकार ने जिले के लिए 5 लाख क्विंटल धान खरीदी का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी खरीदी करना संभव नहीं है और यदि ढाई लाख क्विंटल धान की भी खरीदी हो जाती है तो उसे बड़ी सफलता माना जाएगा।
गौरतलब है कि खरीदी बंद किए जाने तक जिले में 19,21,978 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी थी। अब पुनः खरीदी शुरू होने के बाद 231 केंद्रों पर कुल 20,71,395.91 क्विंटल धान की खरीदी पूरी हो चुकी है। धान खरीदी बंद होने से किसानों में भारी असंतोष था। बड़ी संख्या में किसानों का धान खरीदी केंद्रों पर ही पड़ा रहा, लेकिन सरकारी प्रक्रिया रुक जाने के कारण खरीदी नहीं हो पाई।
किसानों ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था। राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक को कठघरे में खड़ा किया गया। इसी बीच विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों के पक्ष में आवाज उठाई और खरीदी दोबारा शुरू करने की मांग की। आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और सितंबर मध्य से खरीदी को हरी झंडी मिल गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
अब तक 48,584 किसानों से हुई खरीदी
धान खरीदी तो शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को भुगतान की समस्या अब भी बनी हुई है। अब तक जिले में 48,584 किसानों से 476,42,10,593 रुपए मूल्य का धान खरीदा गया है। इनमें से केवल 23,306 किसानों को 233,67,56,737 रुपए का भुगतान किया गया है। शेष 25,278 किसानों को अभी तक भुगतान नहीं हो सका है।
बकाया राशि 242,74,53,856 रुपए है। यह रकम किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि खरीप सीजन की नई फसल के लिए उन्हें खाद और अन्य कृषि कार्यों के लिए नकदी की जरूरत है। भुगतान में हो रही देरी से किसान परेशान हैं और नाराजगी भी बढ़ रही है।
भुगतान में हो रही देरी चिंता का विषय
किसानों का कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। एक ओर सरकार धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ा रही है, दूसरी ओर पहले से खरीदे गए धान का भुगतान टाल रही है। किसान इसे दोहरे रवैये के रूप में देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली के गांवों में खेल मैदान और काउंसलिंग सेंटर की मांग, युवाओं ने खेल मंत्री कोकाटे से की बात
भंडारा जिले में धान खरीदी का नया लक्ष्य किसानों को राहत देता दिख रहा है, लेकिन भुगतान में हो रही देरी चिंता का विषय बनी हुई है। जब तक बकाया राशि किसानों को नहीं मिल जाती, तब तक उनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी।
किसानों के भुगतान को प्राथमिकता
प्रभारी जिला पणन अधिकारी एसबी चंद्रे ने बताया किसानों का भुगतान प्राथमिकता पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही राशि उपलब्ध होगी, तुरंत किसानों के खातों में भुगतान किया जाएगा। कुछ राशि जल्दी आने की संभावना है और किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही उनका बकाया चुकता कर दिया जाएगा।
Bhandara dhan kharidi new target of 5 lakh quintals of paddy procurement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Jul 02, 2026 | 11:23 AMतारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














