-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Dog Dispute Assault And Bike Theft Cases Bhandara
Bhandara Crime: कुत्ते को भगाने पर युवक पर हमला, जिले में मारपीट और बाइक चोरी के मामले
भंडारा जिले में कुत्ते को भगाने के विवाद में युवक पर डंडे से हमला किया गया. वहीं दो अन्य मामलों में मारपीट और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं.

Bhandara Crime News In Hindi: कारधा थानांतर्गत आमगांव में फरियादी निषाद विजय सतदेवे 40 अपने घर में टीवी देख रहे थे, तभी आरोपी मंगेश चरणदास मेश्राम उनके घर के सामने गालीगलौज करने लगा. जब निषाद बाहर निकले, तो आरोपी का कुत्ता उन पर भौंकने लगा. कुत्ते को भगाने की कोशिश करने पर आरोपी मंगेश और एक महिला आरोपी ने लकड़ी के डंडे से निषाद के सिर और पीठ पर हमला कर दिया. हमले में निषाद लहूलुहान हो गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
सर्विस रोड से मोटरसाइकिल चोरी
भंडारा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र के खरबी गांव में मृणाल पांडुरंग घाटोले 26 ने अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल नंबर एमएच 31 एई 0683 सर्विस रोड पर खड़ी की थी. जब वे कुछ समय बाद लौटे, तो अज्ञात चोर लॉक न की गई मोटरसाइकिल लेकर फरार हो चुका था. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
ईंट से किया हमला
भंडारा के आंधलगाव थाना क्षेत्र के चिचनी में आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई. फरियादी प्रदीप महादेव भोयर जब अपने भाई के साथ बाजार जा रहे थे, तब उन्होंने आरोपी राजकुमार लांजेवार को अपनी पत्नी के साथ घूमने को लेकर टोका. इससे गुस्साए आरोपी ने प्रदीप पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
Bhandara dog dispute assault and bike theft cases bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














