Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बस स्टॉप के बावजूद नहीं रुकती सुपरफास्ट बसें, भंडारा में यात्री हो रहे परेशान

Bhandara News In Hindi: भंडारा के धारगांव में ST की सुपरफास्ट बसें अधिकृत स्टॉप होते हुए भी नहीं रुक रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ने कार्रवाई की मांग की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 22, 2025 | 10:12 AM

एसटी बस (साेर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: भंडारा तहसील के प्रमुख और बड़े गांवों में गिना जाने वाला धारगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इस स्थान पर राज्य परिवहन महामंडल की सुपरफास्ट (जलद) बसों का अधिकृत स्टॉप होते हुए भी ये बसें का नहीं रुक रही हैं। नतीजतन यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश गिरहेपुंजे ने एसटी महामंडल से तुरंत ध्यान देने और धारगांव बस स्टॉप पर तेजगति बसों को अनिवार्य रूप से रोकने की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धारगांव एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हर सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें आसपास के 15 से 20 गांवों के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। साथ ही गांव में सरकारी अस्पताल, जिला परिषद स्कूल, महावितरण विद्युत कंपनी का कार्यालय और पटवारी कार्यालय भी मौजूद हैं। इन कारणों से प्रतिदिन ग्रामीणों का आवागमन यहां बना रहता है।

यात्रियों को जाना पड़ता है दूसरे गांव

गांव के विद्यार्थियों की भी संख्या अधिक है। कई छात्र यहां की शालाओं और शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने आते हैं। इसके अलावा भंडारा, नागपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख शहरों में एसटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ धारगांव बस स्टॉप पर नियमित रूप से देखी जाती है। लेकिन तेजगति बसें स्टॉप होने के बावजूद यहां नहीं रुकतीं। इससे यात्रियों को मजबूरी में दूसरे गांवों तक जाना पड़ता है या फिर साधन न मिलने की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें:- त्योहारी सीजन में ‘स्वाइन फ्लू’ का जोर, मुंबई-पुणे में सबसे ज्यादा मरीज, नागपुर में बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों ने भी एसटी महामंडल से अपील की है कि तत्काल प्रभाव से धारगांव बस स्टॉप पर तेजगति बसों का ठहराव शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीणो की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके।

Bhandara dhargav st bus stop issue superfast bus demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2025 | 10:12 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • ST Bus

सम्बंधित ख़बरें

1

त्योहारी सीजन में ‘स्वाइन फ्लू’ का जोर, मुंबई-पुणे में सबसे ज्यादा मरीज, नागपुर में बढ़ रहा खतरा

2

महाराष्ट्र का पहला रोबोटिक पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू, नागपुर के इस इलाके में वाहनधारकों को मिली राहत

3

इंजेक्शन लगवाने पर अब नहीं होगा दर्द, VNIT और दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ने खोज निकाला समाधान

4

महाराष्ट्र में होगी 15631 पुलिसकर्मियों की भर्ती, महायुति सरकार ने दी मंजूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.