-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Madhuri Misal Said Security Guard Committee Has Been Formed In The St Mahamandal
ST महामंडल में होगी IPS अधिकारियों की तैनाती, परिवहन राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने किया ऐलान
- Written By: आकाश मसने
पुणे के स्वारगेट एसटी बस डिपो में हुई 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के कारण राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब राज्य सरकार सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठा रही है।

महाराष्ट्र के परिवहन राज्य मंत्री माधुरी मिसाल (सोर्स: एक्स@madhurimisal)
मुंबई: पुणे के स्वारगेट एसटी बस डिपो में हुई 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के कारण राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एसटी बस सेवा और बस स्थानकों में सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी संदर्भ में शनिवार को आयोजित की बैठक में परिवहन राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया।
इस दौरान मंत्री मिसाल ने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही एसटी महामंडल में एक सुरक्षा रक्षक समिति का गठन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने य़ह भी कहा कि समिति में आईपीएस रैंक के सुरक्षा अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी।
स्वारगेट की घटना के मद्देनजर राज्य मंत्री मिसाल ने पुणे में एसटी महामंडल और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसीपी अमोल झेंडे, एसीपी ट्रैफिक अश्विनी राख, क्षेत्रीय प्रबंधक अनघा बारटक्के, विभाग नियंत्रक प्रमोद नेहुल समेत एसटी, पुलिस और आरटीओ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया की आंगनवाड़ी सेविकाएं परेशान, नेटवर्क समस्या से ऑनलाइन काम प्रभावित
समन्वय पोर्टल से साइबर ठगी का भंडाफोड़: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर दर्ज हुई FIR
ठाणे में निजी एंबुलेंसों पर रेट चार्ट का स्टिकर अनिवार्य, RTO और MNS की पहल से मनमाने किराए पर लगेगी रोक
शालाबाह्य और प्रवासी बच्चों की तलाश के लिए गोंदिया जिले में 15 से 30 जुलाई तक विशेष सर्वेक्षण अभियान
एसटी महामंडळात आयपीएस अधिकाऱ्यांची नेमणूक करणार ! स्वारगेट येथे घडलेल्या धक्कादायक घटनेच्या पार्श्वभूमीवर पोलीस अधिकाऱ्यांसह एसटी महामंडळाच्या अधिकाऱ्यांसमवेत बैठक घेतली. या बैठकीत एसटी महामंडळात आयपीएस दर्जाच्या अधिकाऱ्याच्या नेतृत्वाखाली सुरक्षा रक्षक समिती स्थापन करण्याचा… pic.twitter.com/YqOjYxNpnr — Madhuri Misal (@madhurimisal) March 1, 2025
ऑडिट में जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मंत्री मिसाल ने कहा कि एसटी में पहले की तरह सुरक्षा अधिकारी फिर से नियुक्त किए जाएंगे। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। स्वारगेट बस स्टेशन में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो भी आवश्यक उपाय करने होंगे, वे तुरंत लागू किए जाएंगे। साथ ही, इस मामले की ऑडिट के दौरान यदि कोई अधिकारी या ठेकेदार दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसटी स्थानकों में बनेंगे शिकायत निवारण कक्ष
परिवहन राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने आगे कहा कि राज्य के सभी एसटी बस स्टेशनों के परिसर में शिकायत निवारण कक्ष बनाया जाएगा और शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य में एक टोल-फ्री नंबर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, निजी बस चालकों की एसटी स्टेशनों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए भी ठोस उपाय किए जाएंगे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके साथ-साथ उन्होंने यह घोषणा भी की कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई स्क्रैप पॉलिसी के अनुसार, राज्य के सभी डिपो में मौजूद पुरानी बसों को 15 अप्रैल तक स्क्रैप किया जाएगा।
Madhuri misal said security guard committee has been formed in the st mahamandal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यह लोकतंत्र की जीत…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब सुधारों की बारी
Jul 25, 2026 | 03:58 PMGondia News: गोंदिया की आंगनवाड़ी सेविकाएं परेशान, नेटवर्क समस्या से ऑनलाइन काम प्रभावित
Jul 25, 2026 | 03:56 PMसमन्वय पोर्टल से साइबर ठगी का भंडाफोड़: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर दर्ज हुई FIR
Jul 25, 2026 | 03:55 PMChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
Jul 25, 2026 | 03:54 PMUPSC CMS Admit Card 2026: कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त को होगी परीक्षा
Jul 25, 2026 | 03:52 PMपरिवार संग लंदन पहुंचे शाहरुख खान, CJP विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी को लेकर नेटिजन्स ने उठाए सवाल
Jul 25, 2026 | 03:51 PMCJP ने अपडेट की अपनी डिमांड…सार्वजनिक माफी से लेकर एक करोड़ मुआवजे तक, कहा- देश कर रहा इंतजार
Jul 25, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM












