- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Crime Wild Boar Poaching Gang Busted Accused Arrested
Bhandara Crime: जंगली सूअर के शिकारी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
भंडारा वन विभाग ने जंगली सूअर शिकारी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3 आरोपी गिरफ्तार, मांस जब्त।

Bhandara Forest Division: भंडारा वन विभाग के तहत नाकाडोंगरी वन रेंज में वन विभाग ने एक कार्रवाई करते हुए जंगली सूअरों का शिकार करने और उनका मांस बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि नाकाडोंगरी बीट नंबर 2 के निजी प्लॉट नंबर 339 में एक जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस बेचने की तैयारी चल रही है.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर छापा मारा. वहां लगभग दो वर्ष की आयु का एक नर जंगली सूअर मृत अवस्था में पाया गया, जिसके मांस को काटने की प्रक्रिया जारी थी. छापेमारी के दौरान टीम ने एक आरोपी सीतासावंगी निवासी हर्षद किशोर राउत28को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे.
सम्बंधित ख़बरें
वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
पांजरा ग्राम पंचायत ने स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में मारी बाजी, मिला 6 लाख रुपये का पुरस्कार
हालांकि, वन विभाग की टीम ने पीछा जारी रखा और सीतासावंगी क्षेत्र से फरार दोनों आरोपियों को भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया. बाद में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीतासावंगी अजय मयपत मेश्राम27 और कवलेवाडा निवासी जितेंद्र रूधा तांडेकर30 शामिल है.
पशु चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में मृत सूअर का पोस्टमार्टम किया गया और साक्ष्य के तौर पर नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं. बाद में जब्त किए गए मांस को पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई भंडारा के उप वन संरक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई. इस टीम में एसीएफ रितेश भोंगाड़े,आरएफओ सचिन रामटेके, डी.ई. यादव, पी.डी. हुमने, विट्ठल नेवारे व अन्य कर्मचारी शामिल थे.
Bhandara crime wild boar poaching gang busted accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मांढरे गिरफ्तार, मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल ने व्यक्त किया दुख
May 16, 2026 | 08:45 PMआजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
May 16, 2026 | 08:26 PM5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
May 16, 2026 | 08:21 PMवैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
May 16, 2026 | 08:14 PMमलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
May 16, 2026 | 08:08 PMरेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
May 16, 2026 | 08:04 PM80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
May 16, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












